एक्सप्लोरर

क्या फिक्स था 2011 विश्व कप का फाइनल मुकाबला? अब ICC ने दिया बड़ा बयान

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने कहा कि 2011 विश्व कप के फाइनल मुकाबले से जुड़़ा उसे ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे इस मैच की जांच हो. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला श्रीलंका और भारत के बीच खेला गया था.

लंदन: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने शुक्रवार को कहा कि उसे 2011 विश्व कप के फाइनल मुकाबले पर शक करने का एक भी कारण नज़र नहीं आता है. आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट (ACU) के जनरल मैनेजर एलेक्स मार्शल ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि 2011 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में फिक्सिंग से जुड़ा उन्हें ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे इस मैच की जांच हो. ICC का यह बयान श्रीलंका पुलिस के इस मैच के फिक्स होने की जांच बंद करने के बाद आया है. हमें फाइनल मुकाबले पर शक करने का कोई कारण नहीं मिला- ACU एलेक्स मार्शल ने कहा, 'हमें मेन्स 2011 विश्व कप फाइनल मुकाबले पर शक करने का एक भी कारण नहीं मिला. इस मैच के फिक्स होने की खबर सामने आने के बाद आईसीसी इंटीग्रिटी यूनिट ने इस मामले को देखा. लेकिन हमारे सामने ऐसा कोई भी सबूत पेश नहीं किया गया, जो इस मैच के फिक्स होने की बात का समर्थन करे.' मार्शल ने श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री के उस दावे को भी खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि आईसीसी को फिक्सिंग के आरोपों से संबंधित एक पत्र भेजा गया था. मार्शल ने कहा कि श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री की तरफ से इस मामले से जुड़ा आईसीसी को पत्र भेजने का कोई रिकार्ड नहीं मिला है. ICC मैच फिक्सिंग के आरोपो को गंभीरता से लेती है. लेकिन इस मैच के फिक्स होने का एक भी प्रमाण नहीं है. पूर्व खेल मंत्री महिंदानंदा ने लगाया था आरोप श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री महिंदानंदा ने आरोप लगाया था कि श्रीलंका ने 2011 विश्व कप का फाइनल मुकाबला भारत को बेच दिया था. उन्होंने साफ-साफ कहा था कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला फिक्स था. हालांकि, पूर्व क्रिकेटर कुमार संगाकारा और महेला जयावर्धने ने महिंदानंदा के इन आरोपो को सिरे से खारिज किया था. फाइनल मुकाबले में शतक लगाने वाले महेला जयावर्धने ने तो फिक्सिंग की बात को बकवास बताया था. इस तरह फाइनल में हारा था श्रीलंका 2011 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने महेला जयावर्धने के नाबाद 103 रनों की बदौलत 50 ओवर में 274 रन बनाए थे. इसके जवाब में शून्य पर पहला विकेट खोने के बावजूद भारत ने 48.2 ओवर में छह विकेट से मैच जीत लिया था. भारत के लिए गौतम गंभीर ने 97 और एमएस धोनी ने 91* रनों की पारियां खेली थीं. यह भी पढ़ें-  ENG Vs WI: वेस्टइंडीज टीम को मिली बड़ी राहत, स्टार खिलाड़ी ने की चोट से वापसी इंजमाम उल हक का चौंकाने वाला खुलासा, वर्ल्ड कप में बेहद डरे हुए थे पाकिस्तानी खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका
युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
भारत के लिए सबसे ज्यादा T20 छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, अभिषेक 150 के करीब
भारत के लिए सबसे ज्यादा T20 छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, अभिषेक 150 के करीब
क्यों भारत के खिलाफ खेलकर भी वेस्टइंडीज को नहीं मिलती फूटी कौड़ी?
क्यों भारत के खिलाफ खेलकर भी वेस्टइंडीज को नहीं मिलती फूटी कौड़ी?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget