एक्सप्लोरर

यूनिस के खिलाफ फ्लावर के आरोप पर पीसीबी ने टिप्पणी करने से इंकार किया

फ्लावर ने आरोप लगाया है कि एक बार यूनिस खान को बल्लेबाजी की सलाह देने पर दिग्गज खिलाड़ी ने उनके गले पर चाकू रख दिया था.

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर ने यूनिस खान को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था. ग्रांट फ्लावर ने गुरुवार को कहा कि 2016 में यूनिस खान को बल्लेबाजी को लेकर सलाह देने पर दिग्गज खिलाड़ी ने उनके गले पर चाकू लगा दिया था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ग्रांट फ्लावर के इस दावे पर टिप्पणी से इनकार कर दिया है.

फ्लावर ने यह सनसनीखेज आरोप एक क्रिकेट पॉडकास्ट में लगाये. ग्रांट फ्लावर ने इस पॉडकास्ट में 2014 से 2019 तक पाकिस्तानी टीम के साथ अपने अनुभव के बारे में बात की. यूनिस इस समय पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच हैं.

पीसीबी ने इस पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है, लेकिन बोर्ड के एक जानकार सूत्र ने बताया कि यह घटना 2016 के आस्ट्रेलिया दौरे पर ब्रिसबेन की है. सूत्र ने कहा कि यह कोई संजीदा धमकी नहीं थी बल्कि नाश्ते की टेबल पर किया गया हल्का फुल्का मजाक था.

सूत्र ने कहा, ''ग्रांट फ्लावर इसे जिस तरह से पेश कर रहे हैं, वह गलत है. यूनिस ने मजाक में मक्खन लगाने वाला चाकू उठाकर ग्रांट के सामने रखकर कहा था कि नाश्ते की टेबल पर सलाह देने की बजाय उन्हें चैन से खाने दें.''

फ्लावर ने उस घटना के बारे में कहा है कि मुख्य कोच मिकी आर्थर को बीच बचाव करके यूनिस को शांत करना पड़ा था. पाकिस्तानी टीम के मीडिया मैनेजर ने वोर्सेस्टरशर में संपर्क करने पर कहा कि इस मसले पर अभी कोई बयान नहीं दिया जायेगा.

Happy Birthday Harbhajan: क्रिकेट छोड़कर कनाडा में जॉब करने का सोच रहे थे भज्जी, हैट्रिक ने बदली जिंदगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget