एक्सप्लोरर

WTC Final: फाइनल से पहले वीवीएस लक्ष्मण का बड़ा बयान, स्पिनर के तौर पर अश्विन को बताया पहली पसंद

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार से होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर हर कोई उत्सुक है. भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने स्पिनर के तौर पर इस मैच के लिए अश्विन को अपनी पहली पसंद बताया है. वहीं उनका मानना है कि जडेजा भी एक कम्प्लीट प्लेयर हैं इसलिए उन्हें टीम से बाहर रखना इतना आसान नहीं होगा.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से साउथेम्प्टन के एजेस बाउल में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल खेला जाना है. इस मैच में अब सबकी निगाहें दोनों ही टीमों की प्लेइंग इलेवन पर होंगी. इंग्लैंड के हालात को ध्यान में रखते हुए टीम प्रबंधन इस मुकाबले के लिए एक संतुलित टीम का चयन करना चाहेगा. भारतीय टीम की बात करें तो फाइनल मैच में स्पिन विभाग में किसे जगह दी जाए इस बात को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है. भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने अब इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

लक्ष्मण ने कहा है कि डब्ल्यूटीसी के फाइनल में स्पिनर के तौर पर अश्विन उनकी पहली पसंद होंगे. उन्होंने कहा कि, ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे में अश्विन का प्रदर्शन बेहद शानदार था इसलिए स्पिनर के तौर पर इस मैच के लिए वो उनकी पहली पसंद होंगे. लक्ष्मण ने कहा, "स्पिनर की बात करें तो अश्विन मेरी पहली पसंद होंगे. ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी. स्टीव स्मिथ जैसे शानदार बल्लेबाज पर भी वो लगातार हावी रहे और उन्हें उस दौरे में कई बार आउट भी किया. भारत के उस सीरीज को जीतने एक बहुत बड़ी वजह अश्विन का शानदार प्रदर्शन था."

जडेजा को बताया कम्प्लीट प्लेयर 

वहीं टीम के ऑलराउंडर जडेजा के बारे में लक्ष्मण ने कहा कि वो एक कम्प्लीट प्लेयर हैं और पिछले कुछ सालों में उनके खेल में जबर्दस्त निखार आया है. उन्होंने कहा, "आप टीम का चयन करने से पहले रविंद्र जडेजा को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते. पिछले कुछ सालों में उनके खेल में बहुत ज्यादा सुधार आया है. अब वो केवल ऐसे बॉलर नहीं रह गए हैं जो स्पिन के लिए अनूकूल हालात में ही विकेट निकाल सकते हैं. बल्कि अपनी फ़्लाइट और गति में परिवर्तन कर वो बड़े से बड़े बल्लेबाज को चकमा दे सकते हैं. मेरे ख्याल से वो टीम के लिए एक कम्प्लीट पैकेज हैं. "

यह भी पढ़ें 

WTC Final Live Streaming: जानें कब और कहां देखें, भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच का लाइव टेलिकास्ट और स्ट्रीमिंग

विराट कोहली ने सिराज-इशांत के साथ शेयर की तस्वीर, फैन्स ने लगाए प्लेइंग XI से शमी के बाहर होने के कयास

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 सबसे बड़े ट्रेड सबको चौंका देंगे
IPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 सबसे बड़े ट्रेड सबको चौंका देंगे
तीसरे T20I में 3 बड़े बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया, वैभव को मौका
तीसरे T20I में 3 बड़े बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया, वैभव को मौका
वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट का एलान, पहली बार इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में मिला मौका
वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट का एलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिला मौका
'बारामूला एक्सप्रेस' टीम इंडिया में शामिल, पहली बार भारतीय टीम में मिला मौका
'बारामूला एक्सप्रेस' टीम इंडिया में शामिल, पहली बार भारतीय टीम में मिला मौका

वीडियोज

Lucknow Hit and Run Case: लव जिहाद के शैतान का डरावना खेल, पब्लिक के सामने गर्लफ्रेंड पर चढ़ा दी कार
हाइवे पर कारों की टक्कर..हादसा भयंकर। Jordan। Amman Accident। Viral News
Janhit with Chitra Tripathi : UPI पर चार्ज, अमेरिका को फायदा ? | UPI Payment Charges | Rahul Gandhi
Janhit With Chitra Tripathi: दो बाबाओं की 'टक्कर', Dhirendra Shastri ने किस बाबा का 'पर्चा' निकाला ?
Saudi-Houthi War Update : सऊदी हूती युद्ध पर ताजा हालात | Middle East Conflict | Yemen | Makka

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'Guys बताओ...'
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'Guys बताओ...'
DUSU चुनाव: टीचर के साथ मारपीट, विरोध में उतरे मोतीलाल के शिक्षक
DUSU चुनाव से पहले बवाल! टीचर के साथ मारपीट, विरोध में उतरे मोतीलाल के शिक्षक
भारत-चीन पर लागू होगा 100% टैरिफ? US हाउस में पास हुआ रूस पर प्रतिबंध बिल
भारत-चीन पर लागू होगा 100% टैरिफ? US हाउस में पास हुआ रूस पर प्रतिबंध बिल
IPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 सबसे बड़े ट्रेड सबको चौंका देंगे
IPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 सबसे बड़े ट्रेड सबको चौंका देंगे
क्या पॉलिटिक्स जॉइन करेंगी प्रीति जिंटा? 'वाइब' एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
क्या पॉलिटिक्स जॉइन करेंगी प्रीति जिंटा? 'वाइब' एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
76 साल के हुए PM मोदी, काशी कैसे मना रही जन्मदिन? जानें BJP का प्लान
76 साल के हुए PM मोदी, काशी कैसे मना रही जन्मदिन? जानें BJP का प्लान
भारत के मिसाइल डिस्ट्रॉयर से भिड़कर टूटा PAK का जंगी जहाज, इस्लामाबाद बोला- 'इंडिया ने...'
भारत के मिसाइल डिस्ट्रॉयर से भिड़कर टूटा PAK का जंगी जहाज, इस्लामाबाद बोला- 'इंडिया ने...'
29 साल बाद अपनी नैनी से मिला शख्स, वीडियो देख भीग जाएंगी आंखें
29 साल बाद अपनी नैनी से मिला शख्स, वीडियो देख भीग जाएंगी आंखें
Embed widget