एक्सप्लोरर

विराट कोहली ने सिराज-इशांत के साथ शेयर की तस्वीर, फैन्स ने लगाए प्लेइंग XI से शमी के बाहर होने के कयास

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल शुरू होने में केवल चार दिन बाकी रह गये हैं. ऐसे में दोनों टीमें अभ्यास में जुटी हैं. टीम इंडिया ने डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबले को देखते हुए तीन दिवसीय इंट्रा-स्क्वाड प्रैक्टिस मैच खेला. इस प्रैक्टिस मैच में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया. इस वक्त सभी भारतीय क्रिकेट फैन्स इस बात को जानने में लगे हैं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ डब्ल्यूटीसी के फाइनल में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन क्या होगी.

इस बीच भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. दरअसल, क्रिकेट फैन्स विराट की इस पोस्ट से अंदाजा लगाने में जुटे हैं कि भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण में किसे जगह मिलेगी.

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को सोशल मीडिया पर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और इशांत शर्मा की सराहना करते हुए एक पोस्ट किया.  18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले कोहली की पोस्ट को सोशल मीडिया पर इशांत और सिराज दोनों के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के संकेत के रूप में लिया जा रहा है.

विराट ने ट्विटर पर इशांत शर्मा और सिराज के साथ अपनी एक सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा, "ये तेज गेंदबाज हर रोज हावी हो रहे हैं." इस तस्वीर में तीनों क्रिकेटर कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं. विराट के इस पोस्ट पर क्रिकेट फैन्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

टीम इंडिया ने साउथेम्प्टन में एक इंट्रा-स्क्वाड वार्म-अप प्रैक्टिस मैच पूरा किया. हालांकि इस मैच का पूरा स्कोर कार्ड उपलब्ध नहीं है. बीसीसीआई ने शनिवार को जानकारी दी थी कि इशांत ने दूसरे दिन 36 रन देकर तीन विकेट लिए थे. जबकि सिराज ने 22 रन देकर 2 विकेट चटकाए.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 में टीम इंडिया ने छोड़े इतने कैच, आंकड़ा देख हो जाएंगे शर्मिंदा
2026 में टीम इंडिया ने छोड़े इतने कैच, आंकड़ा देख हो जाएंगे शर्मिंदा
WCL के लिए पाकिस्तान को NOC देने के लिए तैयार PCB, लेकिन भारत से माफी की रखी शर्त!
WCL के लिए पाकिस्तान को NOC देने के लिए तैयार PCB, लेकिन भारत से माफी की रखी शर्त!
अक्टूबर में टीम इंडिया का अगला मैच कब? डेट-टाइमिंग सहित नोट कर लें शेड्यूल
अक्टूबर में टीम इंडिया का अगला मैच कब? डेट-टाइमिंग सहित नोट कर लें शेड्यूल
मोहम्मद शमी की वापसी का कोई मतलब नहीं, दिग्गज के बयान से गर्माया माहौल
मोहम्मद शमी की वापसी का कोई मतलब नहीं, दिग्गज के बयान से गर्माया माहौल

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश कुमार को छोड़नी पड़ेगी कुर्सी? | BJP | Congress | ABP
Supreme Court on Gyanesh Kumar: विपक्ष Vs ज्ञानेश, अंतिम फैसला अभी है शेष! | BJP | Congress | ABP
Supreme Court Hearing on CEC Gyanesh: ज्ञानेश कुमार पर SC ने क्या कहा? | Congress | BJP | ABP News
Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
रामपुर जेल में बंद आजम खान से मिल सकते हैं अखिलेश यादव, पत्नी ने क्या बताया?
रामपुर जेल में बंद आजम खान से मिल सकते हैं अखिलेश यादव, पत्नी ने क्या बताया?
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, महिला जजों की संख्या बढ़कर हुई तीन
सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, महिला जजों की संख्या बढ़कर हुई तीन
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
केले के साथ क्यों नहीं रखने चाहिए दूसरे फल, जान लीजिए काम की बात?
केले के साथ क्यों नहीं रखने चाहिए दूसरे फल, जान लीजिए काम की बात?
Embed widget