एक्सप्लोरर

WTC Final: इस गेंद से खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला, जानिए कूकाबुरा और SG बॉल से कितनी है अलग

WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से खेला जाएगा. इस मैच में एक खास किस्म की गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा.

World Test Championship Final 2023:  वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला 7 जून से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल में खेला जाएगा. यह दोनों ही टीमों के लिए न्यूट्रल ग्राउंड होगा. यहां दोनों ही टीमों के लिए परिस्थितियां अलग होंगी. वहीं दोनों के बीच होने वाले इस मुकाबले के लिए खास गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा, जो भारत में चलने वाली SG और ऑस्ट्रेलिया में चलने वाली कूकाबुरा से अलग होगी. 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच ड्यूक बॉल से खेला जाएगा. भारतीय टीम ने आईपीएल के दौरान ही ड्यूक बॉल से अभ्यास करना शुरू कर दिया था, जिससे टीम को आगे दिक्कतों का सामना ना करना पड़े. भारत में SG बॉल के साथ क्रिकेट खेला जाता है और ऑस्ट्रेलिया में कूकाबुरा के साथ. आइए जानते हैं कि ये ड्यूक बॉल, SG कूकाबुरा से कितनी अलग होती है. 

अलग होती है सिलाई

ड्यूक बॉल की सिलाई अलग होती है. इस गेंद को हाथ से सिला जाता है, जिसके चलते इसकी सीम उपर उठी हुई होती है. वहीं SG की भी सिलाई भी हाथ से होती है, लेकिन कूकाबुरा की सिलाई मशीन से होती है, जिससे इसकी सीम दोनों के मुकाबले में सपाट होती है. ड्यूक बॉल को पतले धागे से सिला जाता है, जबकि SG की सिलाई मोटे घागे से होती है. ड्यूक की गेंद की ग्रिप अच्छी होती है. ड्यूक की गेंद की सिलाई कुछ फासले के साथ की जाती है, जबकि SG की सिलाई पास-पास होती है. 

ड्यूक बॉल से तेज़ गेंदबाज़ों को मिलती है मदद

ड्यूक की गेंद तेज़ गेंदबाज़ों के लिए काफी कारगर साबित होती है. इस गेंद से SG और कूकाबुरा के मुकाबले ज़्यादा देर कर स्विंग देखने को मिलती है. इसी वजह से इस गेंद स्लिप में ज़्यादा कैच जाते हैं. ड्यूक की बॉल 55-60 ओवर तक हार्ड रहती है. वहीं इस गेंद से जल्दी रिवर्स स्विंग भी मिलने लगती है. SG की नई गेंद में कम स्विंग देखने को मिलती है और गेंद पुरानी हो जाने के बाद भी गेंद देर से रिवर्स स्विंग होती है. 

ये भी पढ़ें...

हेलमेट पहने दिखेंगे फील्डिंग कर रहे खिलाड़ी! 'सॉफ्ट सिग्नल' की हुई छुट्टी, WTC फाइनल में दिखेंगे नए नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget