एक्सप्लोरर

हेलमेट पहने दिखेंगे फील्डिंग कर रहे खिलाड़ी! 'सॉफ्ट सिग्नल' की हुई छुट्टी, WTC फाइनल में दिखेंगे नए नियम

WTC Final, New Rules: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. खिताबी मैच से तीन नए नियम लागू होंगे.

ICC New Rules, WTC Final: 7 जून से ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. खिताबी मैच में कई नए नियम दिखेंगे. हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट में ये नए नियम 1 जून से लागू हुए हैं. इस महामुकाबले से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट के नियमों में तीन बड़े बदलाव हुए हैं, जो भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी मुकाबले में दिखेंगे. 

इंटरनेशनल क्रिकेट में सॉफ्ट सिग्नल हमेशा से चर्चा का विषय रहा है. सॉफ्ट सिग्नल पर खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस और पूर्व क्रिकेटर लगातार अपनी राय देते रहे हैं, लेकिन अब सॉफ्ट सिग्नल से जुड़े नियम बदल गए हैं. अब मैदानी अंपायरों को अपना फैसला तीसरे अंपायर को रेफर करने के लिए सॉफ्ट सिग्नल की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

इसके अलावा आईसीसी ने एक और बड़ा बदलाव किया है. दरअसल, अब इंटरनेशनल क्रिकेट में हेलमेट की सुरक्षा अनिवार्य कर दी गई है. हालांकि, यह विशेष हालात के लिए किया गया है. आईसीसी ने 1 जून से इंटरनेशनल मैचों के दौरान जोखिम भरी परिस्थितियों में हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. 

तीन नए नियम

1- तेज गेंदबाजों का सामना करते समय बल्लेबाज़ का हेलमेट पहना अनिवार्य होगा.

2- तेज गेंदबाजी के खिलाफ स्टंप से सटकर विकेटकीपिंग करते समय विकेटकीपर का हेलमेट पहना अनिवार्य होगा.

3- विकेट के सामने फील्डर बल्लेबाज के नजदीक फील्डिंग कर रहे होंगे, तो उन्हें भी हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा.

गौरतलब है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया के सामने कंगारूओं की चुनौती होगी. दोनों टीमें 7 जून से ओवल के मैदान पर आमने-सामने होंगी. भारतीय टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी. हालांकि, इससे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार भारतीय फैंस को उम्मीद है कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतने में जरूर कामयाब होगी.

यह भी पढ़ें-

'जरूरत से ज्यादा तैयारी से बेहतर है...', WTC फाइनल से पहले अभ्यास मैच नहीं खेलने पर पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है सारांश जैन? भारत की टेस्ट टीम में पहली बार मिली जगह
कौन है सारांश जैन? भारत की टेस्ट टीम में पहली बार मिली जगह
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
क्या वैभव को वनडे टीम में मिलना चाहिए मौका? अशोक मल्होत्रा ने क्या कहा
क्या वैभव को वनडे टीम में मिलना चाहिए मौका? अशोक मल्होत्रा ने क्या कहा
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget