एक्सप्लोरर

WPL 2023 Rules: IPL से कितने अलग हैं वीमेंस प्रीमियर लीग के नियम? जानें दोनों के रूल्स में क्या है अंतर

WPL और IPL के ज्यादातर नियम एक जैसे हैं. हालांकि इन दोनों लीगों के कुछ नियम और फॉर्मेट में थोड़ा सा अंतर जरूर है.

WPL vs IPL: महिला प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत आज (4 मार्च) से हो रही है. WPL के इस पहले सीजन में कुल 22 मैच खेले जाने हैं. WPL 2023 के खत्म होने के चार दिन बाद IPL 2023 का आगाज होगा. इन दोनों लीग के ज्यादातर नियम एक जैसे हैं, महज कुछ रूल्स में अंतर है और फॉर्मेट में थोड़ा बदलाव है.

IPL 2023 में 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम लागू रहेगा. यानी टीमें एक निश्चित अवधि के दौरान मैच के बीच में अपने एक खिलाड़ी को रिप्लेस कर पाएगी. WPL में यह नियम लागू नहीं रहेगा. इसी तरह IPL में टीमों की प्लेइंग-11 में 4 विदेशी खिलाड़ी खिलाने की परमिशन होती है, WPL में भी यही नियम है लेकिन अगर किसी टीम के पास एसोसिएट देश के खिलाड़ी हैं तो वह उसे उतार सकती है. WPL की पांच में से केवल एक टीम (दिल्ली कैपिटल्स) के पास एसोसिएट देश की खिलाड़ी हैं. ऐसे में दिल्ली की टीम 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतर पाएगी.

इन दो नियमों के अलावा WPL और IPL के फॉर्मेट में काफी कुछ बदलाव है. IPL की 10 टीमों में से हर टीम दूसरी 5 टीमों के खिलाफ दो-दो मैच और बाकी चार टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलती है. यानी कुल 14 मैच खेलती है. इधर, WPL की 5 टीमों में हर टीम बाकी सभी चार टीमों के खिलाफ 2-2 मैच खेलेगी. यानी एक टीम के हिस्से 8 मैच आएंगे.

इसी तरह IPL में लीग स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल की टॉप-4 टीमों को प्लेऑफ खेलने का मौका मिलता है और फिर फाइनल की टिकट पक्की होती है. वहीं, WPL में लीग स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी और दूसरे और तीसरे नंबर की टीम के बीच फाइनल में पहुंचने के लिए एलिमिनेटर मैच होगा.

ये नियम रहेंगे एक जैसे
IPL की तरह ही WPL में भी हर टीम को हर पारी में दो DRS मिलेंगे, 40 ओवर के पूरे मैच में 4 स्ट्रैटेजिक टाइम आउट होंगे, मैच जीतने वाली टीम को 2 पॉइंट मिलेंगे, मैच का नतीजा नहीं निकलने पर एक पॉइंट मिलेगा, मैच टाई होने की स्थित में सुपर ओवर के जरिए ही विजेता चुना जाएगा.

यह भी पढ़ें...

WTC Final: अहमदाबाद टेस्ट के भरोसे भारतीय टीम, जानें WTC फाइनल में पहुंचने के क्या हैं समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा का करियर खत्म करने की तैयारी? 2027 वर्ल्ड कप से बाहर करने के पीछे ये 3 बड़े कारण
रोहित शर्मा का करियर खत्म करने की तैयारी? 2027 वर्ल्ड कप से बाहर करने के पीछे ये 3 बड़े कारण
Turning Point: जीत रहा था भारत, जो रुट की पारी पड़ी भारी; जानिए दूसरे वनडे का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट
जीत रहा था भारत, जो रुट की पारी पड़ी भारी; जानिए दूसरे वनडे का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट
IND VS ENG: 'जो रूट एक लाजवाब खिलाड़ी, आप चेंजिंग रूम में भी उससे...' , हैरी ब्रूक तारीफ में क्या कुछ कहा
'जो रूट एक लाजवाब खिलाड़ी, आप चेंजिंग रूम में भी उससे...' , हैरी ब्रूक तारीफ में क्या कुछ कहा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
Embed widget