एक्सप्लोरर

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 ने तोड़ डाले सारे ब्रॉडकास्ट और डिजिटल रिकॉर्ड, एक लाख करोड़ लाइव मिनट का आंकड़ा हुआ पार

WC 2023 Views: वर्ल्ड कप 2023 को एक लाख करोड़ लाइव मिनट से ज्यादा मिले. इससे पहले किसी भी आईसीसी इवेंट ने इतने व्यूज का आंकड़ा नहीं छुआ था.

WC 2023 Minutes Records: भारत में नवंबर में संपन्न हुआ वर्ल्ड कप 2023 अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला आईसीसी इवेंट बन गया है. इस वर्ल्ड कप ने आईसीसी के पुराने सभी इवेंट्स के ब्रॉडकास्ट और डिजिटल रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं. यहां एक बड़ा कीर्तिमान भी रचा गया है. किसी आईसीसी टूर्नामेंट में पहली बार एक ट्रिलियन लाइव मिनट का आंकड़ा पार हुआ है. यानी कुल दर्शकों द्वारा देखे गए कुल लाइव मिनटों की संख्या एक लाख करोड़ मिनट के पार पहुंची है.

भारत में साल 2011 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप से यह 38% ज्यादा देखा गया. इंग्लैंड में हुए पिछले वर्ल्ड कप 2019 की तुलना में भी इस बार 17% दर्शक मिले. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ फाइनल मुकाबला को ही कुल 87.6 अरब लाइव मिनट्स मिले. 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल की तुलना में यह 46% ज्यादा था.

भारतीय दर्शकों का यहां सबसे ज्यादा योगदान रहा. अकेले डिजनी+हॉटस्टार पर ही भारतीयों ने 422 अरब मिनट खर्च किए. यह भी 2011 के मुकाबले 54% ज्यादा था. 2019 के मुकाबले भी इसे 9% ज्यादा मिनट मिले.

वर्ल्ड कप फाइनल को मिले सबसे ज्यादा व्यूअर्स
डिजनी+हॉटस्टार ने इस वर्ल्ड कप को फ्री में टेलीकास्ट करने का फैसला लिया था. यानी वर्ल्ड कप मुकाबले देखने के लिए कोई सब्स्क्रिप्शन चार्ज नहीं था. यह भी एक बड़ा कारण है कि इस वर्ल्ड कप को इतने ज्यादा व्यूअर्स मिले. कुछ मुकाबलों में तो एक वक्त में लाइव व्यूअर्स के नए रिकॉर्ड भी बने.

भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मुकाबले को एक वक्त में 59 मिलियन व्यूअर्स मिले. भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल को भी 53 मिलियन व्यूअर्स एक साथ देख रहे थे. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच को 44 मिलियन, भारत-न्यूजीलैंड ग्रुप मैच को 43 मिलियन और भारत-पाकिस्तान मैच को 35 मिलियन व्यूअर्स मिले.

यह भी पढ़ें...

BAN vs NZ: बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत, न्यूजीलैंड को उसी के घर में पहली बार टी20 हराया; मेहदी हसन रहे मैच के हीरो

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट के आखिरी दिन का खेल शुरू, भारत जीत से 6 विकेट दूर
Live Score: IND vs SL पहले टेस्ट के आखिरी दिन का खेल शुरू, भारत जीत से 6 विकेट दूर
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
LIVE: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget