एक्सप्लोरर

BAN vs NZ: बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत, न्यूजीलैंड को उसी के घर में पहली बार टी20 हराया; मेहदी हसन रहे मैच के हीरो

BAN vs NZ T20I: नेपियर में खेले गए टी20 मुकाबले में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया. यह पहली बार है जब बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को उसी के घरेलू मैदान पर टी20 में शिकस्त दी है.

Bangladesh Historic Win: बांग्लादेश ने क्रिकेट में एक बार फिर चौंकाया है. बांग्लादेश ने अपने न्यूजीलैंड दौरे के पहले ही टी20 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की है. तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्ला टीम ने कीवियों को 5 विकेट से हरा दिया. यह पहली बार है जब बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को उसी के घर में टी20 मुकाबले में शिकस्त दी. इस ऐतिहासिक जीत के नायक मेहदी हसन रहे. उन्होंने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन ने बांग्ला टीम को जीत दिलाई.

नेपियर में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान नजमूल हुसैन शांतो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. यहां न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. महज एक रन के स्कोर पर ही कीवी टीम के तीन विकेट गिर गए. मेहदी हसन ने पहले ही ओवर में टिम सिफर्ट (0) को पवेलियन भेज दिया. अगले ही ओवर में शोरीफुल इस्लाम ने फिन एलन (1) और ग्लेन फिलिप्स (0) को बैक टू बैक गेंदों में आउट कर दिया.

नीशम की पारी से पाया सम्मानजनक स्कोर
इस खराब शुरुआत के बाद न्यूजीलैंड को डेरिल मिचेल (14) और मार्क चापमैन (19) ने कुछ हद तक उबारने की कोशिश की लेकिन ये दोनों भी बड़ी पारियां नहीं खले पाए. इनके बाद जेम्स नीशम ने 29 गेंद पर 48 रन जड़कर कीवी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. मिचेल सेंटनर (23) और एडम मिल्ने (16) ने भी उनका अच्छा साथ दिया. इस तरह निर्धारित 20 ओवर में न्यूजीलैंड की टीम 9 विकेट खोकर 134 रन बना पाई. बांग्लादेश के लिए शोरीफुल ने तीन, मेहदी हसन और मुस्ताफिजुर रहमान ने दो-दो व तंजीम और रीशाद ने एक-एक विकेट लिया.

लिट्टन दास डटे रहे
135 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने 13 रन के कुल योग पर ही रॉनी तालुकदार (10) का विकेट गंवा दिया. 38 रन के कुल योग पर कप्तान शांतो (19) भी चलते बने. बांग्लादेश ने नियमित अंतराल में विकेट जरूर गंवाए लेकिन वह अपने लक्ष्य की ओर भी मुस्तैदी से बढ़ती रही. 67 के कुल योग पर सौम्य सरकार (22), 96 के कुल योग पर तौहीद ह्दौय (19) और 97 के कुल योग पर अफीफ हुसैन (1) का विकेट गिरा. 

97 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद मैच में थोड़ा रोमांच आ रहा था लेकिन यहां से मेहदी हसन ने 16 गेंद पर 19 रन की पारी खेलते हुए सलामी बल्लेबाज लिट्टन दास (42) का बखूबी साथ दिया और छठे विकेट के लिए नाबाद 40 रन की साझेदारी करते हुए इन दोनों ने बांग्लादेश को एतिहासिक जीत दिला दी.

यह भी पढ़ें...

IND vs SA Test Stats: सचिन ने बनाए सबसे ज्यादा रन, कुंबले विकेट लेने में टॉप पर; भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट इतिहास के 10 बड़े आंकड़े

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विराट-अभिषेक हैं महादेव के भक्त, किस भगवान को मानते हैं भारतीय क्रिकेटर, जानें
विराट-अभिषेक हैं महादेव के भक्त, किस भगवान को मानते हैं भारतीय क्रिकेटर, जानें
आज युवराज सिंह फिर लगाएंगे 6 छक्के, इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया
आज युवराज सिंह फिर लगाएंगे 6 छक्के, इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में शाई होप ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, खेली 162 की ऐतिहासिक पारी
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में शाई होप ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, खेली 162 की ऐतिहासिक पारी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
चुनाव आयोग के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे की मुंबई में बड़ी रैली, लोगों से की ये अपील
चुनाव आयोग के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे की मुंबई में बड़ी रैली, लोगों से की ये अपील
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में शाई होप ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, खेली 162 की ऐतिहासिक पारी
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में शाई होप ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, खेली 162 की ऐतिहासिक पारी
'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरल
'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरल
'उसने पीछे से वार किया', स्मित माछर ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात, पूरा VIDEO
'उसने पीछे से वार किया', स्मित माछर ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात, पूरा VIDEO
'CJP को बदनाम करने के...',अभिजीत दीपके का पलटवार, किस पर कसा तंज?
'CJP को बदनाम करने के...',अभिजीत दीपके का पलटवार, किस पर कसा तंज?
आलू किसानों की कमाई बढ़ा सकती हैं ये 3 किस्में, 400 क्विंटल तक उपज
आलू किसानों की कमाई बढ़ा सकती हैं ये 3 किस्में, 400 क्विंटल तक उपज
यूपी में ADO पंचायत भर्ती के नियम बदले, उम्र सीमा 40 साल; UPSSSC कराएगा परीक्षा
यूपी में ADO पंचायत भर्ती के नियम बदले, उम्र सीमा 40 साल; UPSSSC कराएगा परीक्षा
Embed widget