एक्सप्लोरर

WPL 2025 का शेड्यूल जारी, 4 शहरों में 5 टीमों के बीच खेले जाएंगे 22 मैच; 14 फरवरी से शुरुआत

WPL 2025 Schedule: महिला प्रीमियर लीग 2025 यानी WPL 2025 का शेड्यूल जारी हो गया है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 14 फरवरी को खेला जाएगा.

Womens Premier League 2025 Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से महिला प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) का शेड्यूल जारी हो गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 14 फरवरी से होगी, जबकि फाइनल मैच 15 मार्च को खेला जाएगा. इस बार टूर्नामेंट कुल चार शहरों में खेला जाएगा. महिला प्रीमियर लीग 2025 में पांच टीमों के बीच कुल 22 मैच होंगे. 

इस बार टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा, जो वड़ौदरा में होगा. वहीं फाइनल मैच मुंबई में होगा. टूर्नामेंट के लिए चार शहर वड़ौदरा, मुंबई, लखनऊ और बेंगलुरु होंगे. 

नए बने बड़ौदा के बीसीए स्टेडियम में टूर्नामेंट के शुरुआती 6 मुकाबले खेले जाएंगे. इसके बाद टूर्नामेंट बेंगलुरु में शिफ्ट होगा, जहां कुल 8 मैच खेले जाएंगे. इसके बाद लखनऊ के टूर्नामेंट की धूम होगी, जहां 4 मैच होंगे. फिर अंतिम पड़ाव में टूर्नामेंट मुंबई पहुंचेगा. मुंबई में नॉकआउट (एलिमिनेटर और फाइनल) सहित चार मैच होंगे. 

बेंगलुरु में पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. फिर लखनऊ में पहला मुकाबला यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच में होगा. वहीं मुंबई के आखिरी चरण का पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा.  बता दें कि बेंगलुरु में टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा 8 मैच होंगे. टूर्नामेंट के सभी मुकाबले सिंगल हेडर होंगे यानी एक दिन में एक ही मैच खेला जाएगा. 

बता दें कि पिछले सीजन यानी WPL 2024 के सभी 22 मैच सिर्फ दो शहरों में खेले गए थे, जिसमें बेंगलुरु और दिल्ली शामिल था. इस बार टूर्नामेंट का दायरा बढ़ाने की कोशिश की गई है, जिसके चलते कुल 4 शहरों का चुनाव किया गया है. गौर करने वाली बात यह है कि 2023 में खेला गया पहला सीजन मुंबई के सिर्फ दो वेन्यू पर ही खेला गया था. 

WPL 2025 का पूरा शेड्यूल यहां देखें

 

ये भी पढ़ें...

Watch: आखिरी गेंद पर चाहिए था 1 रन, सर्कल के अंदर लगे सभी 11 खिलाड़ी, फिर जो हुआ...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभ्यास मैच से तय हो गई भारत की प्लेइंग इलेवन, नहीं खलेगी साई सुदर्शन की कमी
अभ्यास मैच से तय हो गई भारत की प्लेइंग इलेवन, नहीं खलेगी साई सुदर्शन की कमी
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
IPL जैसी एक और लीग! आज है ऑक्शन; 450 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
IPL जैसी एक और लीग! आज है ऑक्शन; 450 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget