एक्सप्लोरर

वनडे वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश का 15 सदस्यीय स्क्वाड घोषित, 17 साल का प्लेयर मचाएगा तहलका

Womens ODI World Cup Squads: महिला एकदिवसीय वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश ने 15 सदस्यीय स्क्वाड का एलान कर दिया है. टीम की कमान नियमित कप्तान निगर सुल्ताना जोती करेंगी.

महिला एकदिवसीय वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश ने 15 सदस्यीय स्क्वाड का एलान कर दिया है. टीम की कमान नियमित कप्तान निगर सुल्ताना जोती करेंगी, नाहिदा अख्तर को उपकप्तानी का भार सौंपा गया है. इस स्क्वाड में 17 वर्षीय निशिता अख्तर को भी जगह मिली है, जिन्हें अब तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ 2 मैचों का अनुभव है. निशिता के अलावा 19 वर्षीय सुमैया अख्तर पर भी सबकी नजरें टिकी होंगी, जो मार्च 2024 के बाद टीम में वापसी करेंगी.

रुबया हैदर ने तो अब तक अपना एकदिवसीय क्रिकेट डेब्यू तक नहीं किया है और 6 टी20 मैचों में सिर्फ 58 रन बनाए हैं. इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने वनडे वर्ल्ड कप के लिए उनपर भरोसा दिखाया है. चीफ सेलेक्टर सज्जाद अहमद मनसूर ने बताया कि पिछले 6 महीनों के प्रदर्शन के आधार पर रुबया का सेलेक्शन हुआ है.

17 वर्षीय निशिता अख्तर टीम की सबसे युवा खिलाड़ी होंगी. उनकी खासियत है कि वो दबाव की स्थिति में भी संयम से काम लेती हैं और खासतौर पर बाएं हाथ के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसाने में महारत रखती हैं. बांग्लादेश टीम कभी भी महिला ODI वर्ल्ड कप के फाइनल तक नहीं पहुंची है.

वर्ल्ड कप में बांग्लादेश अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ मैच से करेगी. उसके बाद उसे 7 अक्टूबर को इंग्लैंड से भिड़ना है. 10 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और फिर 13 अक्टूबर को उसका सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा. बांग्लादेश को उसके बाद 16 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और फिर 20 अक्टूबर को श्रीलंका के साथ मैच खेलना है. बांग्लादेश का आखिरी लीग मैच 26 अक्टूबर को भारत के साथ होगा.

वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश का स्क्वाड: निगर सुल्ताना जोती (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उप-कप्तान), फरजाना हक, रुब्या हैदर झेलिक, शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोभना मोस्तरी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, शंजीदा अख्तर माघला, निशिता अख्तर निशि, सुमैया अख्तर

 

अपडेट जारी है...

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: 'जीरो' पर गिरा भारत का पहला विकेट, लापरवाही से आउट हुए जायसवाल
LIVE: 'जीरो' पर गिरा भारत का पहला विकेट, लापरवाही से आउट हुए जायसवाल
Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget