एक्सप्लोरर

पहली बार बिना बदलाव के मैदान पर उतरेंगे कप्तान कोहली?

इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट जीतने के बाद भारतीय टीम साउथैंपटन की चुनौती के लिए नए सिरे से तैयार है.

इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट जीतने के बाद भारतीय टीम साउथैंपटन की चुनौती के लिए नए सिरे से तैयार है. 0-2 से पिछड़ने के बाद भारत ने पांच मैचों की सीरीज में शानदार वापसी की और अब टीम की चाहत ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सीरीज जीतने की है. इसी को देखते हुए भारत ने एक दिन पहले ही चौथे टेस्ट की तैयारी शुरू कर दी.

ट्रेंट ब्रिज में जीत के बाद अब ये सवाल उठने लगा है कि क्या कप्तान विराट कोहली अपने 38 टेस्ट मैच के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए पहली बार दो लगातार टेस्ट में एक ही प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेंगे? ये सवाल इस लिए भी अहम हो गया है क्योंकि टीम में बदलाव के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं. पहले तीन टेस्ट में जहां सलामी बल्लेबाजों ने कोहली को संकट में डाला वहीं लॉर्ड्स कि पिच ने बदलाव को मजबूर किया. लेकिन अब चौथे टेस्ट में ऐसे कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं जो बदलाव की ओर इशारा करे.

भारत ने टेस्ट सीरीज के अंतिम दो टेस्ट के लिए जो नई टीम बनाई उनमें सिर्फ दो नए चेहरे थे जिनमें पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी शामिल हैं. तीसरे टेस्ट में शिखर धवन और लोकेश राहुल ने दोनों पारी में अर्द्धशतकीय साझेदारी कर टीम को एक सही शुरुआत देते हुए अपनी जगह पक्की कर ली. दूसरी तरफ 18 साल के पृथ्वी शॉ अभी-अभी टीम से जुड़े हैं ऐसे में उनके उतारने की संभावना न के बराबर लगती है. मिडिल ऑर्डर पहले से तय है तो विहारी का आना भी मुश्किल है.

अगर बदलाव को लेकर कहीं संभावना मिलती है तो वो है टीम के स्पिनर की. पहले ऐसी खबरें आई थी कि रविचंद्रन अश्विन लोअर बैक पेन से परेशान हैं और चौथे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं. लेकिन क्रिकइऩ्फो के मुताबिक पहले दिन के प्रैक्टिस सेशन में अश्विन ने जमकर बल्लेबाजी की जिसका मतलब है कि वो फिट हैं.

पहले दिन प्रैक्टिस को लेकर जो खबर आई उसके मुताबिक शिखर धवन और लोकेश राहुल ने सबसे पहले बल्लेबाजी का अभ्यास किया. जिसके बाद चेतेश्वर पुजारा, कोहली और अजिंक्य रहाणे आए. टेस्ट मैच की तरह ही ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या ने इसके बाद बल्लेबाजी का अभ्यास किया. अश्विन ने भी बल्लेबाजी की लेकिन उन्होंने गेंदबाजी नहीं की.

सभी प्रमुख खिलाड़ियों के बाद टीम के नए चेहरे पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी बल्लेबाजी के लिए उतरे. यहां टीम के कोच रवि शास्त्री ने उन्हें पांव और क्रीज के इस्तेमाल के साथ स्टांस को लेकर जरूरी टिप्स दिए. हालाकि शास्त्री पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी से काफी खुश दिखे, जो कि नेट पर भारत के प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को काफी आसानी के साथ खेल रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Championship ऑफ लीजेंड्स के दोनों सेमीफाइनल आज, भारत में कब और कहां देखें LIVE
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के दोनों सेमीफाइनल आज, भारत में कब और कहां देखें LIVE
कुलदीप IN, वैभव को फिर मौका नहीं, पांचवें टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
कुलदीप IN, वैभव को फिर मौका नहीं, पांचवें टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड, आंकड़े हैरान करने वाले
चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड, आंकड़े हैरान करने वाले
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget