एक्सप्लोरर

टीम इंडिया बदलेगी कप्तान? कब हो सकता है बड़ा फैसला, जानिए

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश दौरे पर जाएगी. भारत बनाम बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की वनडे और फिर टी20 सीरीज खेली जाएगी. इससे पहले एक बड़ी खबर आ रही है.

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेली रही है, जिसकी कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में हैं. इस दौरे के बाद टीम इंडिया वाइट बॉल क्रिकेट खेलेगी, जिसके लिए टीम में एक बड़ा बदलाव हो सकता है. अगस्त में टीम इंडिया बांग्लादेश का दौरा करेगी, यहां 3 वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज होगी. इस दौरे के लिए भारतीय टीम का कप्तान बदल सकता है.

बांग्लादेश दौरे पर टीम इंडिया 17 अगस्त से वनडे सीरीज खेलेगी. टी20 और टेस्ट से रिटायरमेंट ले चुके रोहित शर्मा अभी ओडीआई फॉर्मेट में खेलते हैं, इसलिए वह इस सीरीज में कप्तान हो सकते हैं. इसके बाद 26 अगस्त से टी20 सीरीज शुरू होगी, इसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव बाहर हो सकते हैं.

सूर्यकुमार यादव के खेलने पर संशय बरकरार

भारतीय क्रिकेट टीम में अभी तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान हैं. टी20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं, लेकिन उनके बांग्लादेश के खिलाफ खेलने पर संशय बरक़रार है. दरअसल हाल ही में उन्होंने अपने स्पोर्ट्स हर्निया का ऑपरेशन कराया है. जिसके बाद वह रेस्ट पर हैं. उनका ऑपरेशन जर्मनी में हुआ है. उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वह अब रिकवर होंगे और जल्द मैदान पर लौटने को उत्सुक हैं.

हर्निया के ऑपरेशन के बाद रिकवरी समय करीब 8 से 12 हफ़्तों का होता है, ऐसे में बांग्लादेश दौरे पर उनका जाना मुश्किल है. कुछ समय पहले दोनों देशों के बीच खराब रिश्तों के चलते इस सीरीज पर संदेह जताया गया था लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई अधिकारी ने बताया कि फिलहाल ये दौरा हो सकता है.

कौन होगा सूर्यकुमार यादव की जगह कप्तान

टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को इस दौरे पर आराम दिया जा सकता है, क्योंकि इससे पहले वह 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म करके स्वदेश लौटेंगे. ऐसे में संभावना है कि अक्षर पटेल या हार्दिक पांड्या को कमान सौंपी जा सकती है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)

सूर्यकुमार यादव ने अपने ऑपरेशन के बाद हॉस्पिटल से एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह बेड पर लेटे हुए हैं. उन्होंने इसके साथ बताया, "पेट के निचले दाहिने हिस्से में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी करवाई. यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सर्जरी के बाद मैं ठीक होने की राह पर हूं. क्रिकेट मैदान पर वापस आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget