एक्सप्लोरर

फाइनल में गुर्राना अर्शदीप सिंह को पड़ा भारी, ICC ने ठोक दिया भारी भरकम जुर्माना, जानें पूरा मामला

Arshdeep Singh ICC Fine: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी को आँख दिखाना भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भारी पड़ा. ICC ने उनपर कड़ी सजा सुना दी है.

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कड़ा एक्शन लिया है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए फाइनल मैच में डेरिल मिचेल के साथ झड़प के बाद ICC ने अर्शदीप को आचार संहिता के लेवल-1 का दोषी माना, जिसके तहत उनपर मैच फीस का 15 फीसद जुर्माना लगाया गया है और साथ ही एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला है.

यह घटना रविवार, 8 मार्च को खेले गए भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच की है, जिसमें न्यूजीलैंड की टीम 256 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर में अर्शदीप गेंदबाजी कर रहे थे, जिसपर मिचेल ने एक गेंद को हल्का सा पुश किया और गेंद वापस अर्शदीप के हाथों में चली गई. इसी बीच अर्शदीप ने आक्रामक अंदाज में डेरिल मिचेल के पैड पर जोर से गेंद मारी थी.

अर्शदीप सिंह पर मैच फीस का 15 फीसद जुर्माना लगाया गया और साथ ही एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया. अर्शदीप को आईसीसी की आचार संहिता के आर्टिकल 2.9 का दोषी पाया गया. इस नियम के तहत किसी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में कोई खिलाड़ी अन्य प्लेयर की तरफ किसी उपकरण को खतरनाक तरीके से फेंकता है, तो उस पर कार्यवाई की जा सकती है. बता दें कि अर्शदीप को पिछले 24 महीनों में पहला डिमेरिट पॉइंट मिला है. बता दें कि 24 महीने के अंतराल में 4 या उससे अधिक डिमेरिट पॉइंट मिलने पर किसी खिलाड़ी को एक टेस्ट मैच या फिर 2 ODI/टी20 मैचों का प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है.

2026 टी20 वर्ल्ड कप में अर्शदीप सिंह के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने 8 मैचों में 9 विकेट लिए थे. टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जिम्बाब्वे के खिलाफ आया, जहां उन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 24 रन देकर 3 विकेट लिए थे. मगर वो वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मैच और फिर सेमीफाइनल में भी बहुत महंगे साबित हुए थे. अर्शदीप सिंह अब तक अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 127 विकेट ले चुके हैं और इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं.

IPL 2026: क्रिस गेल से लेकर अभिषेक शर्मा तक, ये हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज

T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी मंदिर ले जाने पर बहस तेज, हरभजन सिंह का कीर्ति आजाद को तीखा जवाब, जानिए क्या कहा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG: कौन हैं साकिब महमूद, जिन्हें इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में किया शामिल; क्या है पाकिस्तान से कनेक्शन?
कौन हैं साकिब महमूद, जिन्हें इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में किया शामिल; क्या है पाकिस्तान से कनेक्शन?
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे केएल राहुल? अचानक क्यों किया गया टीम से बाहर? जानें वजह
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे केएल राहुल? अचानक क्यों किया गया टीम से बाहर?
दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत की पहले बैटिंग; जानें प्लेइंग इलेवन में कितने हुए बदलाव
दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत की पहले बैटिंग; जानें प्लेइंग इलेवन में कितने हुए बदलाव

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget