एक्सप्लोरर

Virat Kohli: आउट ऑफ फॉर्म स्टीव स्मिथ इन फॉर्म विराट कोहली पर क्यों भारी पड़ते हैं?

Virat Kohli: विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के प्रदर्शन की तुलना की जाए तो टेस्ट रैंकिंग में स्मिथ लगातार आउट ऑफ फॉर्म रहने के बावजूद टॉप-5 में बने हुए हैं, लेकिन विराट कोहली नहीं.

Virat Kohli: क्रिकेट में पिछले करीब 10 साल पर नजर डालें तो बल्लेबाजी में फैब-4 के बीच समय-समय पर तुलना की जाती रही है. किसी चीज़ में विराट कोहली बेहतर हैं तो किसी में स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन के अलावा जो रूट भी निरंतर उपलब्धियां हासिल करते रहे हैं. तथ्यों की बात करें तो स्टीव स्मिथ के प्रदर्शन में पिछले 10 साल में लगातार उतार-चढ़ाव होते रहे हैं, लेकिन 2014 से लेकर 2024 के हर साल मार्च महीने में कभी उनकी रैंकिंग टॉप-5 से नीचे नहीं रही है. स्मिथ कई बार खराब फॉर्म से जूझते रहे हैं, इसके बावजूद उनका टॉप-5 में बने रहना अविश्वसनीय है, लेकिन विराट कोहली लय से भटकते हैं तो उनकी रैंकिंग नीचे गिरने लगती है.

विराट कोहली से बेहतर स्टीव स्मिथ

मौजूदा टेस्ट रैंकिंग की बात करें तो स्टीव स्मिथ टॉप बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं, वहीं विराट कोहली फिलहाल आठवें नंबर पर विराजमान हैं. कोहली नियमित रूप से शतक और अर्धशतकीय पारियां खेल रहे हैं, इसके बावजूद वो टॉप-5 से बाहर हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्मिथ ने 19 पारियों से कोई शतक नहीं लगाया है फिर भी वो नंबर-3 पर बने हुए हैं. कोहली यहां तक कि कुछ समय पहले टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची से भी बाहर हो गए थे. 

एक बल्लेबाज की रैंकिंग में कई पहलू शामिल होते हैं, जिसमें पारी के बाद नाबाद लौटना भी प्रभाव डालता है. पिछली 7 पारियों की बात करें तो स्मिथ 3 बार नाबाद लौट हैं, वहीं विराट कोहली को नाबाद पवेलियन लौट जैसे अरसा बीत चुका है. इसके अलावा पिछले करीब डेढ़ साल की बात करें तो विराट कोहली ने स्मिथ से बेहतर औसत के साथ रन बनाए हैं, लेकिन अधिक रन बनाने के मामले में कोहली से थोड़ा आगे हैं. स्मिथ चाहे आउट ऑफ फॉर्म रहे हों, लेकिन बड़ी पारी ना खेलने के बावजूद लगातार 40-50 की पारियां खेलने के कारण उनकी रैंकिंग स्थिर बनी हुई है.

कोहली और स्मिथ द्वारा 2023 में बनाए गए रन की बात करें तो उनमें काफी अंतर रहा. चाहे कोहली द्वारा खेले गए मैचों की संख्या कम रही हो, लेकिन ज्यादा रन बनाने का भी बल्लेबाजी रैंकिंग पर असर पड़ता है. जुलाई 2023 के बाद कोहली निरंतर अच्छी पारियां खेल रहे हैं, इसलिए उस समय के मुकाबले टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में 6 स्थान ऊपर आ गए हैं.

यह भी देखें: PCB: पीसीबी के नए चेयरमैन का जाग उठा देश प्रेम, कहा - देश से नहीं होगा कोई समझौता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में रनों का महाविस्फोट, 747 रन, 2 शतक, 4 अर्धशतक… भारत-इंग्लैंड मैच ने तोड़ दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में रनों का महाविस्फोट, 747 रन, 2 शतक, 4 अर्धशतक… भारत-इंग्लैंड मैच ने तोड़ दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में टीम इंडिया की हार, शुभमन गिल ने किसे ठहराया जिम्मेदार? बोले- 'रोहित और विराट ने...'
लॉर्ड्स में टीम इंडिया की हार, शुभमन गिल ने किसे ठहराया जिम्मेदार? बोले- 'रोहित और विराट ने...'
'साफ-साफ बताएं रोहित शर्मा-विराट कोहली विश्व कप खेलेंगे या नहीं', किसपर भड़के युवराज सिंह
'साफ-साफ बताएं रोहित शर्मा-विराट कोहली विश्व कप खेलेंगे या नहीं', किसपर भड़के युवराज सिंह
Golden Boot Winner 2026: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'
Golden Boot Winner 2026: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget