एक्सप्लोरर

IND vs AUS: मैच विनिंग शतक लगाने के बाद भी अगला मैच नहीं खेलेंगे ग्लेन मैक्सवेल, जानिए उनको ड्रॉप करने का कारण

Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी20 मैच में नाबाद शतक लगाकर मैच जिताने वाले खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल चौथे मैच में नहीं खेलेंगे. आइए हम जानते हैं कि बिना चोट लगे उन्हें ड्रॉप करने की वजह क्या है.

IND vs AUS 4th T20I: वनडे वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 5 मैचों की टी20 सीरीज़ चल रही है। इस सीरीज़ के पहले दो मैचों में भारत ने जीत हासिल की, लेकिन तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल कर सीरीज़ जीतने की अपनी संभावनाओं को बनाए रखा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मैच गुवाहाटी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल का एक बार फिर वही अवतार देखने को मिला, जो वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान मैच के खिलाफ देखने को मिला था।

शतक मारने के बाद भी अगला मैच नहीं खेलेंगे मैक्सवेल

मुश्किल में फंसी, और हार के करीब पहुंच चुकी ऑस्टेलिया को संकट से निकालने के लिए एक संकटमोचक बनकर ग्लेन मैक्सवेल आए, और एक तूफानी शतक बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। मैक्सवेल ने सिर्फ 48 गेंदों में नाबाद 104 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 8 छक्के शामिल थे, और मैच की आखिरी गेंद पर अपनी टीम को जीत दिला दी. इतनी शानदार पारी के बाद भी मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए अगला यानी चौथा टी20 मैच नहीं खेल पाएंगे। उन्हें टीम में जगह नहीं मिलेगी, क्योंकि उनका नाम अब ऑस्ट्रेलिया के स्क्वॉड में नहीं है। 

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने मंगलवाल, 28 नवंबर को ही यह फैसला लिया था कि भारत के खिलाफ टी20 सीरीज़ खेलने वाले 6 खिलाड़ियों को आराम देने के लिए वापस ऑस्ट्रेलिया बुला लिया जाएगा, क्योंकि वो पिछले करीब दो महीने से भारत में हैं, और पहले वनडे सीरीज़ और फिर वर्ल्ड कप भी खेले हैं। इन 6 खिलाड़ियों में ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, जोश इंग्लिश, शेन एबॉट, और एडम जैम्पा का नाम शामिल है।

भारत के रुतुराज ने भी लगाया था नाबाद शतक

इन 6 खिलाड़ियों की जगह ऑस्ट्रेलिया ने 4 नए और युवा खिलाड़ियों को अपने स्क्वॉड में शामिल किया है, जो रायपुर और बेंगलुरू में होने वाले अगले दो टी20 मैचों में खेलते हुए नज़र आएंगे। ऐसे में मैच विनिंग पारी खेलने वाले ग्लेन मैक्सवेल को टीम में ना रखना ऑस्ट्रेलिया को मंहगा पड़ सकता है। बहरहाल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच की बात करें, तो उसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी, और 20 ओवर में 222 रन बनाए थे। भारत की ओर से रुतुराज गायकवाड़ ने 57 गेंदों में 123 रनों की एक नाबाद शतकीय पारी खेली थी. उसके बाद भारत ने भी ऑस्ट्रेलिया 5 विकेट सिर्फ 134 रनों पर गिरा दिए थे, लेकिन उसके बाद मैक्सवेल का तूफान आया, और भारत की मुंह से जीत छीनकर ले गया.

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा के आंसू देखकर झलका इस विदेशी गेंदबाज का दर्द, कहा-'मुझे उनके लिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
Watch: कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget