एक्सप्लोरर

IPL 2024: आखिरी क्यों बीसीसीआई ने सिर्फ 21 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है?

IPL 2024 Schedule: आईपीएल 2024 के शुरुआती 21 मैचों के लिए शेड्यूल जारी हो चुकी है. लेकिन सिर्फ 21 मैचों का ही शेड्यूल क्यों जारी किया गया? आइए जानते हैं.

Why IPL 2024 Schedule For 21 Matches: आईपीएल 2024 का शेड्यूल जारी हो गया है. बीसीसीआई ने 22 फरवरी को शेड्यूल का एलान किया. लेकिन अभी पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, बल्कि शुरुआती 21 मैचों का ही एलान हुआ है. लेकिन बीसीसीआई ने ऐसा क्यों किया? तो हम आपको इस आर्टिकल के ज़रिए इसका जवाब देंगे कि क्यों ऐसा कदम उठाया गया. 

दरअसल, इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव के चलते टूर्नामेंट के शेड्यूल को दो फेज में जारी किया जाएगा. बाकी मैचों का शेड्यूल चुनाव की तारीखों के बाद जारी किया जाएगा. अभी 7 अप्रैल तक खेले जाने वाले मुकाबलों के लिए ही शेड्यूल सामने आया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि कब चुनाव की तारीख आती है और कब आईपीएल के बाकी मैचों के शेड्यूल का एलान होता है. 

चेन्नई और बैंगलोर के बीच होगा पहला मुकाबला 

बता दें कि आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. चेन्नई घरेलू मैदान के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करेगी, यानी पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा. वहीं 7 अप्रैल को डबल हेडर देखने को मिलेगा. पहला मुकाबला दोपहर में 3:30 से मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा. फिर दूसरा मैच शाम 7:30 बजे से लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच होगा. 

इन वेन्यू में खेले जाएंगे 21 मुकाबले

आईपीएल 2024 के शुरुआती 21 मुकाबले चेन्नई, मोहाली, कोलकाता, जयपुर, अहमदाबाद, बैंगलोर, लखनऊ, विशाखापटनम, हैदराबाद और मुंबई में खेले जाएंगे. 

पिछले सीज़न चेन्नई सुपर किंग्स बनी थी चैंपियन

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीज़न यानी आईपीएल 2023 का खिताब जीता था. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलते हुए चेन्नई ने फाइनल में हार्दिक पांड्या वाली गुजरात टाइटंस को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 विकेट से शिकस्त दी थी. गुजरात को हराकर चेन्नई पांचवीं बार आईपीएल चैंपियन बनी थी. 2023 में गुजरात टाइटंस डिफेंडिंग चैंपियन थी. 

 

ये भी पढ़ें...

WPL 2024 Opening Ceremony: शाहिद कपूर से लेकर कार्तिक आर्यन तक, WPL ओपनिंग सेरेमनी में ये सितारे बिखेरेंगे जलवा; जानें कहां देख सकेंगे लाइव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
क्यों लगातार चोटिल हो रहे हैं भारतीय खिलाड़ी? विवेक राजदान ने बताई वजह
क्यों लगातार चोटिल हो रहे हैं भारतीय खिलाड़ी? विवेक राजदान ने बताई वजह
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
ICC ODI Ranking में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, Top-4 में 3 भारतीय; जानें रोहित-कोहली कहां
ICC ODI Ranking में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, Top-4 में 3 भारतीय; जानें रोहित-कोहली कहां

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget