एक्सप्लोरर

WPL 2024 Opening Ceremony: शाहिद कपूर से लेकर कार्तिक आर्यन तक, WPL ओपनिंग सेरेमनी में ये सितारे बिखेरेंगे जलवा; जानें कहां देख सकेंगे लाइव

WPL 2024 Opening Ceremony Live Streaming: महिला प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन 23 फरवरी से शुरू हो रहा है. पहले मैच से पहले भव्य ओपनिंग सेरेमनी रखी गई है.

WPL 2024 Live Streaming: महिला प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत में अब महज एक दिन बाकी है. इस गुरुवार यानी 23 फरवरी को यह लीग शुरू होने जा रही है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ओपनिंग मुकाबला खेला जाएगा. डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह मैच होना है. मैच की शुरुआत शाम 7.30 से होगी लेकिन इससे एक घंटे पहले यानी शाम 6.30 बजे इस टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी. इसमें बॉलीवुड के बड़े सितारे जलवे बिखरते नजर आएंगे.

महिला प्रीमियर लीग 2024 के ओपनिंग सेरेमनी में वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, कार्तिक आर्यन, शाहिद कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे सुपरस्टार दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे. इस दौरान शाहरुख खान भी ओपनिंग सेरेमनी में मौजूद रहेंगे. माना जा रहा है कि इस साल की ओपनिंग सेरेमनी पिछले साल हुई ओपनिंग सेरेमनी से ज्यादा भव्य हो सकती है.

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
महिला प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर देखी जा सकती है. इसी के साथ लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स-18 चैनल पर देखा जा सकता है.

कहां-कहां खेले जाएंगे मुकाबले?
महिला प्रीमियर लीग का यह दूसरा सीजन है. पहला सीजन एक ही वेन्यू पर खेला गया था लेकिन इस बार यह लीग दो वेन्यू पर खेली जाएगी. इस लीग के लिए बेंगलुरु और दिल्ली को मेजबान शहर चुना गया है. 23 फरवरी को होने वाले ओपनिंग मैच से लेकर 4 मार्च तक के सभी मुकाबले बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे. इसके बाद 5 मार्च से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में लीग स्टेज के बाकी मैच व एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबले होंगे. दोनों ही वेन्यू पर 11-11 मैच आयोजित होंगे.

इस बार महिला प्रीमियर लीग में कुल 22 मैच होंगे. लीग स्टेज में पांच टीमें एक दूसरे से बारी-बारी से टकराएंगी. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 मार्च को खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें...

IND vs ENG: क्या चौथे टेस्ट में गेंदबाजी करेंगे बेन स्टोक्स? जानें इंग्लैंड के उप कप्तान ने क्या दिया जवाब

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget