एक्सप्लोरर

जब एमएस धोनी ने अश्विन को लगाई थी फटकार, सहवाग ने बताया पूरा किस्सा

दिल्ली कैपिटल्स के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन के साथ हुए विवाद के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं. इस बीच पूर्व क्रिकेटर सहवाग ने अश्विन को लेकर एक पुराना किस्सा बताया है.

When MS Dhoni reprimanded Ashwin: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक वाक्या याद करते हुए कहा कि मुझे याद है चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविचंद्रन अश्विन को 2014 के आईपीएल के दौरान पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) के खिलाफ मैच में ग्लेन मैक्सवेल को आउट करने के बाद बनावटी तरीके से जश्न मनाने पर फटकार लगाई थी. 

क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज ने सहवाग के हवाले से कहा, "मैं भी उस मैच में खेल रहा था. अश्विन ने मैक्सवेल को आउट करने के बाद जश्न मनाते समय थोड़ी सी धूल ली और उसे उड़ा दिया जो कि मुझे भी पसंद नहीं आया. मैनें इस बात को किसी के सामने नहीं रखा और यह भी नहीं कहा की यह खेल भावना के विपरीत है. हालांकि, धोनी इस बात से नाराज थे और बाद में उन्होंने अश्विन को फटकार भी लगाई थी."

सहवाग ने दिनेश कार्तिक को ठहराया दोषी

बता दें कि गुरुवार को अश्विन ने लगातार ट्वीट करते हुए कहा कि उन्होंने नहीं देखा था कि गेंद ऋषभ पंत को लगी थी और अगर लगी भी थी फिर भी मैं रन लेता, क्योंकि यह नियम के अंतर्गत है. हालांकि, सहवाग को लगता है कि विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को मैदान पर हुए घटना को नहीं बताना चाहिए था. सहवाग ने कहा, "मेरे हिसाब से कार्तिक इस पूरे मामले के दोषी हैं. अगर वह नहीं कहते कि इयोन मोर्गन ने क्या कहा तो इतनी बात बढ़ती ही नहीं."

अश्विन और मोर्गन के बीच हुई थी बहस

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मंगलवार को खेले गए मैच के दौरान डीप से राहुल त्रिपाठी के थ्रो पर गेंद दूसरे बल्लेबाज ऋषभ पंत से टकराकर निकल गई, जिस पर अश्विन ने अतिरिक्त रन लेने का प्रयास किया. इस पर मोर्गन और अश्विन के बीच बहस भी हो गई थी. मोर्गन ने अश्विन पर खेलभावना का पालन नहीं करने का आरोप लगाया था जबकि एमसीसी के नियमों के तहत बल्लेबाज के शरीर से लगकर गेंद जाने के बाद रन लेना अवैध नहीं है. इसके बाद अश्विन के आउट होने पर तेज गेंदबाज टिम साउथी ने कहा, "बेईमानी करने पर यही होता है."

अश्विन ने दिया जवाब

अश्विन ने गुरुवार को सिलसिलेवार ट्वीट करके साफ तौर पर कहा कि अगर दोबारा गेंद बल्लेबाज से टकराकर जाएगी तो वह फिर रन लेंगे. उन्होंने कहा, "मैंने फील्डर का थ्रो देखा और रन भागना चाहा. उस समय मैंने नहीं देखा था कि गेंद ऋषभ पंत को लगी है. अगर देखा होता तो भी भागता क्योंकि नियमों में यह मान्य है. मोर्गन के अनुसार मैंने नियमों का पालन नहीं किया, लेकिन यह गलत है."

उन्होंने आगे कहा, "मैने लड़ाई नहीं की बल्कि अपना बचाव किया. मेरे शिक्षकों और माता पिता ने मुझे यही सिखाया है और अपने बच्चों को भी आप खुद के लिए खड़े होना सिखाइये. मोर्गन और साउथी अपने अनुसार नियम बनाते हैं कि क्या सही है और क्या गलत. उन्हें दूसरों को नैतिकता का पाठ पढाने और अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल का हक नहीं है."

अश्विन ने आगे कहा, "मैं इससे ज्यादा हैरान इस बात से हूं कि लोग इस पर बहस कर रहे हैं और यह जताने की कोशिश कर रहे हैं कि कौन अच्छा है और कौन बुरा. मैं सिर्फ इतना समझता हूं कि मैदान पर अपना सब कुछ दे दो और नियमों के भीतर खेलो. इसके बाद खेल खत्म होने पर हाथ मिला लो और यही खेल भावना मेरी समझ में आती है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईशान किशन IN, वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर? देखें चौथे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11
ईशान किशन IN, वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर? देखें चौथे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट; वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट; वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget