एक्सप्लोरर

Ravindra Jadeja Controversy: पहले भी भारतीय खिलाड़ियों पर झूठे आरोप लगा चुके हैं ऑस्ट्रेलियाई, जानें कब-कब हुआ ऐसा

Ravindra Jadeja Controversy: क्रिकेट के अभी तक के इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को नहीं मिला है जब ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने विपक्षी टीम के खिलाड़ी पर किसी तरह के झूठे आरोप लगाने का काम किया.

Ravindra Jadeja Controversy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 का आगाज होने से पहले ही इस टेस्ट सीरीज कि पिचों को लेकर लगातार बयानबाजी देखने को मिल रही थी. इसके बाद नागपुर टेस्ट मैच की पिच को देखने के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने इसको लेकर कई तरह के आरोप भारतीय टीम पर लगाए. वहीं जब टेस्ट मैच शुरू हुआ तो पहले दिन के खेल के दौरान रवींद्र जडेजा का एक वीडियो वायरल होने पर भारतीय टीम ने रेफरी को अपनी सफाई भी दी.

ऐसा पहली बार नहीं है कि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने भारतीय टीम पर झूठे आरोप लगाकर बाहर से दबाव बनाने की कोशिश की है. इससे पहले भी कई बार ऐसी चीजें देखने को मिल चुकी हैं, जिसमें साल 2008 में जब एंड्रयू साइमंड्स ने हरभजन सिंह पर उन्हें बंदर कहने का आरोप लगाया था तो उस समय ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने जमकर भारतीय टीम को घेरने का काम किया था.

https://twitter.com/Dags_L/status/1623593039989202944

https://twitter.com/FoxCricket/status/1074615214669148161

वहीं नागपुर टेस्ट मैच को लेकर बात की जाए तो पहले दिन के खेल में रवींद्र जडेजा की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 177 रनों पर ही समेट दिया. वहीं अपनी गेंदबाजी के दौरान उंगली में दर्द होने की वजह से उन्होंने एक क्रीम का उपयोग किया. इसी घटना का वीडियो चलाकर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने जडेजा पर बॉल टेंपरिंग तक का आरोप लगा दिया. हालांकि इसके बाद जब भारतीय टीम ने मैच रेफरी को पूरी घटना की जानकारी दी तो सारा मामला शांत हुआ.

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया अपनी टीम के लिए करती है 12वें खिलाड़ी का काम

साल 2021 में जब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था तो उस समय ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर झूठे आरोप लगाते हुए कहा था कि वो लोग क्वारंटीन में नहीं रहना चाहते हैं. इसके बाद जब पूरे मामले की सच्चाई जानी गई तो एक बार फिर से ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को चुप होना पड़ा.

बता दें कि जब भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम किसी देश के दौरे पर सीरीज खेलने जाती है तो ऑस्ट्रेलियाई मीडिया उस समय अपनी टीम के लिए 12वें खिलाड़ी के तौर पर काम करते हुए दिखती है. इस दौरान वह ऐसे मुद्दों को उठाते हुए दिखती है जिसका खेल से कोई भी लेना-देना नहीं होता है. हालांकि, पिछली 3 टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को अपने खेल के जरिए शानदार जवाब देने का काम किया है.

यह भी पढ़े...

Jadeja PC Video: 'पिच पर इतने फुटमार्क्स देखकर बल्लेबाज की...', PC में रवींद्र जडेजा की फिसली जुबान, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vaibhav Sooryavanshi: 'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन
NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget