एक्सप्लोरर

क्या है लॉर्ड्स का ऑनर्स बोर्ड, किसे मिलती है इस बोर्ड पर जगह? बोर्ड पर क्यों नहीं है सचिन तेंदुलकर का नाम; जानें सबकुछ

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की सबसे खास बात है, वहां का ऑनर्स बोर्ड. अब ये ऑनर्स बोर्ड क्या है? किस खिलाड़ी को इस बोर्ड पर जगह मिलती है और सचिन का नाम यहां क्यों नहीं है? जानें सबकुछ.

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच गुरुवार से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. लॉर्ड्स को ‘क्रिकेट का मक्का’ कहा जाता है, इंग्लैंड के इस ऐतिहासिक मैदान पर खेलने का सपना लगभग हर क्रिकेटर देखता है. इस मैदान की एक खास बात है-  वहां का ऑनर्स बोर्ड. इस बोर्ड पर उन खिलाड़ियों के नाम लिखे जाते हैं, जिन्होंने इस मैदान पर मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया हो. ऐसे में सवाल ये है कि 100 शतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम इस बोर्ड पर क्यों नही है.

ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज होने के लिए बल्लेबाज को लॉर्ड्स के मैच में सेंचुरी (100 रन या उससे ज्यादा) बनानी होती है, और गेंदबाज को एक पारी में (5 विकेट हॉल) पांच या मैच में 10 विकेट लेने होते हैं. यानी, ये बोर्ड सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों का नाम सजाता है जिन्होंने लॉर्ड्स पर कमाल का प्रदर्शन किया हो.

लॉर्ड्स के मैदान पर एक भी शतक नहीं लगा पाए सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन ने अपने 24 साल के इंटरनेशनल करियर में सैकड़ों रिकॉर्ड बनाए हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे और टेस्ट को मिलाकर 100 शतक लगाए हैं. लेकिन वो लॉर्ड्स के मैदान पर एक भी शतक नहीं लगा पाए. यही वजह रही कि उनका नाम लॉर्ड्स के ऑनर्स बोर्ड पर नहीं है. सचिन ने लॉर्ड्स के मैदान पर 5 टेस्ट मैच खेले हैं. लेकिन इस दौरान उनकी सबसे बड़ी पारी 37 रनों की रही है. वहीं सचिन ने लॉर्ड्स के मैदान पर तीन वनडे मैच खेले. इस दौरान उनकी सबसे बड़ी पारी 30 रनों की रही.

गिने चुने भारतीय खिलाड़ियों का है लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड पर नाम

लॉर्ड्स के ऑनर्स बोर्ड पर भारत के गिने चुने खिलाड़ियों का ही नाम है. वीनू मांकड़, दिलीप वेंगसरकर, गुंडप्पा विश्वनाथ, रवि शास्त्री, मोहम्मद अजहरुद्दीन, अजीत अगरकर, राहुल द्रविड़, अजिंक्य रहाणे और केएल राहुल का टेस्ट बल्लेबाज ऑनर्स बोर्ड पर नाम है.

वहीं मोहम्मद निस्सर, अमर सिंह, एन अमरनाथ, विनू मांकड़, आरबी देसाई, बीएस चंद्रशेखर, बीएस बेदी, कपिल देव, चेतन शर्मा, बीएसके प्रसाद, आरपी सिंह, प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार और ईशांत शर्मा का टेस्ट बॉलर्स ऑनर्स बोर्ड पर नाम है.

यह भी पढ़ें- जो रूट का भारत के खिलाफ 11वां शतक, लेकिन इस मामले में अब भी सचिन तेंदुलकर से बहुत पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
मोहम्मद सिराज के समर्थन में आए आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर पर बुरी तरह भड़के; जानें क्या कहा
मोहम्मद सिराज के समर्थन में आए आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर पर बुरी तरह भड़के
तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर टूटेंगे 3 बहुत बड़े रिकॉर्ड, विराट और रोहित दोनों रचेंगे इतिहास
तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर टूटेंगे 3 बहुत बड़े रिकॉर्ड, विराट और रोहित दोनों रचेंगे इतिहास

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget