एक्सप्लोरर

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का होगा ये हाल, अपनी ही टीम के खिलाफ बोल गए वसीम अकरम; जानें क्या कहा

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान करेगा. मेजबान पाकिस्तान पर दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम ने भविष्यवाणी की है.

Wasim Akram on Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025, एक ऐसा टूर्नामेंट जिसमें विश्व की टॉप-8 टीम भाग ले रही होंगी. सभी 8 देशों को चार-चार के दो ग्रुप में बांट दिया गया है. भारतीय टीम के मुकाबलों को छोड़कर बाकी सब मैचों की मेजबानी पाकिस्तान करेगा. मेजबान पाकिस्तान पर नजर डालें तो उसे ग्रुप ए में भारत, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है. अब पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम ने भविष्यवाणी करके बताया है कि पाक टीम के लिए चैंपियंस ट्रॉफी जीत पाना कतई आसान नहीं होगा.

मीडिया से वार्ता के दौरान वसीम अकरम ने कहा, "मैं एक पाकिस्तानी हूं और चाहूंगा कि पाक टीम चैंपियंस ट्रॉफी जीते. मगर यह उसके लिए आसान नहीं होगा क्योंकि यहां विश्व की टॉप-8 टीम खेल रही होंगी. पाकिस्तान को कई बड़े मुकाबले खेलने होंगे और सबसे बड़ा यानी भारत-पाकिस्तान मैच दुबई में खेला जाएगा." उन्होंने आगे यह भी कहा कि पाकिस्तान सेमीफाइनल तक जा सकता है.

गत चैंपियन है पाकिस्तान

पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में गत चैंपियन के रूप में खेल रहा होगा. 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाक टीम ने भारत को 180 रनों के विशाल अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. यह भी बताते चलें कि भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक कुल 5 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 3 बार पाकिस्तान और दो मौकों पर टीम इंडिया विजयी रही है.

पाकिस्तान का चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल

पाकिस्तान को ग्रुप ए में भारत, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ रखा गया है. टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से होगा. वसीम अकरम ने जिस बड़े मैच का जिक्र किया वह भारत-पाकिस्तान मैच 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा. वहीं लीग स्टेज में मेजबान पाकिस्तान का आखिरी मैच 27 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होगा.

यह भी पढ़ें:

What is Grey Divorce: क्या होता है ग्रे डिवोर्स? यह आम तलाक से कैसे होता है अलग; वीरेंद्र सहवाग इस तरह होंगे वाइफ आरती से अलग?

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?
टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
बल्लेबाज या गेंदबाज, कोलंबो में किसका साथ देगी पिच? गॉल में स्पिनरों ने मचाया था भौकाल
बल्लेबाज या गेंदबाज, कोलंबो में किसका साथ देगी पिच? गॉल में स्पिनरों ने मचाया था भौकाल
क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस 90' का शिकार बनने वाले बल्लेबाज
क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस 90' का शिकार बनने वाले बल्लेबाज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget