एक्सप्लोरर

Virat vs Sachin: सचिन से 174 पारियां कम, फिर भी कर ली शतकों की बराबरी; देखें मास्टर-ब्लास्टर के साथ किंग कोहली का ग्राफ

Virat and Sachin: विराट कोहली ने अपना 49वां शतक 277वीं पारी में लगाया. उधर, मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 49 शतक के लिए 451 पारियां खेली थी.

Most Century in ODIs: वर्ल्ड कप 2023 में रविवार (5 नवंबर) का दिन क्रिकेट इतिहास में यादगार बन गया. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का वह रिकॉर्ड जिस तक पहुंचना असंभव माना जा रहा था, वहां विराट कोहली पहुंच गए. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़कर मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड की बराबर कर ली. शतक पूरा करते ही एक ओर जहां ईडन गार्डन्स में हर कोई खड़े होकर तालियां बजाते हुए कोहली के इस ऐतिहासिक शतक का जश्न मना रहा था तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी उनके गुणगान हो रहे थे. बहरहाल, हम यहां आपको विराट के इन 49 शतकों का ग्राफ दिखाने जा रहे हैं, जो कि सचिन तेंदुलकर के ग्राफ से कई गुना आगे नजर आ रहा है.

दरअसल, सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में अपना 49वां शतक 451वीं पारी में पूरा किया था. इसकी तुलना में विराट कोहली ने महज 277वीं इनिंग्स में ही 49 शतक जमा डाले. यानी विराट ने 174 पारियां कम खेलते हुए सचिन के शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकों के इस संयुक्त रिकॉर्ड के सफर में इन दोनों दिग्गजों ने कितनी-कितनी पारियों में शतकों का सिलसिला आगे बढ़ाया, यहां देखें...

10 शतक: सचिन को अपने शुरुआती 10 शतक जमाने में कुल 131 पारियां लगी. इसके उलट विराट कोहली ने महज 80 पारियों में ही 10 शतक जमा दिए थे. हालांकि इसके पीछे एक बड़ा कारण यह भी है कि 1989 से 1994 तक सचिन तेंदुलकर पांचवें और छठे क्रम पर बल्लेबाजी करते थे. इस कारण वह ज्यादा शतक नहीं जमा पाते थे.

20 शतक: सचिन ने अपना 20वां शतक 197वीं पारी में पूरा किया. वहीं, विराट ने 133वीं पारी में इस आंकड़े को छू लिया. यानी 10 से 20 शतक तक पहुंचने में सचिन ने 66 और विराट ने 53 पारियां ली.

30 शतक: मास्टर-ब्लास्टर ने अपने 30 शतक के लिए 267 पारियों का समय लिया. जबकि विराट ने 186वीं पारी में 30वां शतक जड़ डाला. यानी 20 से 30 शतक के आंकड़े तक पहुंचने में सचिन ने 70 और विराट ने 53 पारियां ली.

40 शतक: सचिन ने अगले 10 शतकों के लिए 88 पारियां ली. उन्होंने 355वीं पारी में 40वां शतक जड़ा. उधर, विराट को 30 से 40 शतकों तक पहुंचने में महज 30 पारियां लगी. विराट ने 216वीं पारी में 40वां शतक ठोंका.

49वां शतक: सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर का आखिरी शतक 451वीं पारी में जड़ा. वहीं, विराट कोहली ने 277वीं पारी में शतकों का यह बड़ा आंकड़ा छू लिया.

यह भी पढ़ें...

World Cup Semi Final Scenario: न्यूजीलैंड अगर आखिरी मैच जीत जाए तो कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी पाकिस्तान? जानें समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget