एक्सप्लोरर

Year Ender: विराट कोहली के लिए बेहद खास रहा साल 2023, सचिन के सामने तोड़ा उनका 50 शतकों का रिकॉर्ड; कई बड़े कीर्तिमान किए ध्वस्त

Virat Kohli: विराट कोहली के लिए यह साल वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन के लिहाज से करियर का दूसरा सबसे लाजवाब साल रहा. उन्होंने इस साल वनडे क्रिकेट में कुल 1377 रन जड़े.

Virat Kohli In Year 2023: लंबे अरसे बाद विराट कोहली के लिए क्रिकेट में पूरा साल लाजवाब रहा. साल 2023 में इस खिलाड़ी ने कुछ ऐसे कीर्तिमान रच डाले, जहां तक पहुंचना बाकी बल्लेबाजों के लिए अब आसान नहीं रहने वाला है. विराट कोहली ने इस साल वनडे क्रिकेट में अपना 50वां शतक जड़ा. इस फॉर्मेट में आज तक कोई भी खिलाड़ी शतकों के इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया है.

लंबे अरसे से सचिन तेंदुलकर ही वनडे में सबसे ज्यादा शतक (49) जमाने वाले खिलाड़ी थे, लेकिन इस बार विराट ने उन्हीं के सामने उनका रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला. विराट कोहली ने इस साल हुए वर्ल्ड कप के 11 मैचों में 95.62 की औसत से 765 रन जड़े. आज तक जितने भी वर्ल्ड कप हुए हैं, उनमें किसी बल्लेबाज ने 700 का आंकड़ा भी पार नहीं किया था. ऐसे में विराट ने इस मामले में एक ऐसा कीर्तिमान रच दिया है, जो बाकी बल्लेबाजों की पहुंच से बहुत दूर नजर आता है.

इस साल से पहले तक वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन जड़ने के मामले में विराट कोहली टॉप-5 की लिस्ट से बाहर थे. लेकिन इस साल उन्होंने जो अपना बल्ला चलाया है, उससे वह अब वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में उन्होंने दिग्गज रिकी पोंटिंग, सनथ जयसूर्या और महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ा है.

इस साल वनडे में जड़े 1377 रन
विराट कोहली ने इस साल 27 वनडे मुकाबले खेले. यहां उन्होंने 72.47 की दमदार बल्लेबाजी औसत और 99 की स्ट्राइक रेट के साथ 1377 रन जड़े. इस दौरान उन्होंने 6 शतक जमाए. उन्होंने इसी साल अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर जड़ने का भी पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया. विराट ने इस साल 166 रन की नाबाद पारी खेली थी. पहले उनका सर्वोच्च स्कोर 160 रन था.

टेस्ट में भी खूब चला बल्ला, टी20 में नहीं आए नजर
टेस्ट क्रिकेट में भी विराट ने खूब बल्ला घूमाया. उन्होंने इस साल 7 टेस्ट मैच खेले और यहां 55.70 की बल्लेबाजी औसत से उन्होंने 557 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने दो शतक भी पूरे किए. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम कुल 8676 रन हो चुके हैं. विराट कोहली ने इस साल टी20 इंटरनेशनल में एक बार भी हिस्सा नहीं लिया. उनके लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू के बाद से यह पहला साल था, जब वह एक भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेले.

यह भी पढ़ें...

West Indies Cricket: मुश्किल में है वेस्टइंडीज क्रिकेट, निकोलस पूरन समेत तीन बड़े खिलाड़ियों ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से किया इनकार

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget