एक्सप्लोरर

Virat Kohli IND vs AUS: क्यों जल्दी आउट हो जा रहे हैं कोहली? हो गया है खुलासा, पुजारा ने बताया क्या बदलने की जरूरत

IND vs AUS 3rd Test Brisbane: टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली पिछली दो पारियों में लगभग एक ही तरीके से आउट हुए हैं. इस पर चेतेश्वर पुजारा ने प्रतिक्रिया जाहिर की है.

IND vs AUS 3rd Test Brisbane: विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए पर्थ टेस्ट में शतक जड़ा था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में नाबाद 100 रन बनाए थे. लेकिन इसके बाद दूसरे टेस्ट में कुछ खास नहीं कर सके. कोहली एडिलेड टेस्ट में जल्दी ही आउट हो गए. उनके आउट होने पर चेतेश्वर पुजारा ने प्रतिक्रिया दी है. पुजारा ने बताया कि किस तरह से कोहली बच सकते हैं. हालांकि उन्होंने विराट की तारीफ भी की. लेकिन इसके साथ आउट होने के मामले को विस्तार से भी समझाया.

विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में 7 रन और दूसरी पारी में 11 रन बनाकर आउट हो गए थे. कोहली इन दोनों पारियों में लगभग एक ही तरह से आउट हुए. पुजारा ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ''कोहली पिछली पारियों में पीछे आउट हुए. स्लिप में आउट हुए हैं. ऑफ स्टम्प्स के बाहर हो रही गेंदबाजी से आउट हुए हैं. यह बात वे जानते हैं. ऑफ स्टम्प और हल्का सा बाहर, जहां गेंद लगकर जा रही है, यहां उन्हें काम करने की जरूरत है. उन्हें यहां बदलाव करना होगा.''

पुजारा ने आउट होने से बचने के तरीके पर कहा, ''कोहली को अच्छी गेंद को छोड़ना होगा. डिफेंस करना होगा.'' विराट ने पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद 100 रन बनाए थे. इस दौरान 143 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 2 छक्के लगाए थे. लेकिन इसके बाद वे कुछ खास नहीं कर सके. कोहली एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 8 गेंदें ही खेल सके और 7 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं दूसरी पारी में 11 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने इस पारी में 21 गेंदों का सामना किया.

बता दें कि अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच ब्रिसबेन में खेला जाना है. कोहली इस मुकाबले में कमाल दिखा सकते हैं. यह मैच भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5.50 बजे से शुरू होगा.

यह भी पढ़ें : IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट के दौरान किस पर भड़के रोहित? सबके सामने लगाई डांट, स्टम्प्स माइक में कैद हुई आवाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget