एक्सप्लोरर

IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट के दौरान किस पर भड़के रोहित? सबके सामने लगाई डांट, स्टम्प्स माइक में कैद हुई आवाज

Rohit Sharma IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच का एक वीडियो सामने आया है. इसमें रोहित शर्मा टीम इंडिया के खिलाड़ी पर गुस्सा होते हुए दिख रहे हैं.

Rohit Sharma IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में 10 विकेट से हरा दिया था. उसने इस जीत के साथ सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. भारत ने पर्थ टेस्ट में जीत दर्ज की थी. कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सामने आया है. यह एडिलेड टेस्ट का है. रोहित मैच के दौरान टीम इंडिया के किसी खिलाड़ी पर गुस्सा होते हुए नजर आ रहे हैं. रोहित मैच के दौरान फील्डिंग सेट कर रहे थे. उसी वक्त वे किसी खिलाड़ी पर भड़क गए.

दरअसल रोहित का स्टार स्पोर्ट्स ने एक वीडियो एक्स पर शेयर किया गया है. वे ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान फील्डिंग सेट कर रहे थे. इसी वक्त रोहित किसी खिलाड़ी पर गुस्सा हुए. वह खिलाड़ी कौन था, यह पता नहीं चल सका. वीडियो में सिर्फ रोहित ही दिख रहे हैं. रोहित की आवाज स्टम्प्स माइक में कैद हो गई. रोहित ने कहा, ''क्या पीछे-पीछे भागता है तू. तू इधर था न.'' रोहित के इस सवाल पर जवाब आता है, ''हर्षित इधर था. 

रोहित की इस बातचीत पर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी. भज्जी कमेंट्री बॉक्स में थे. उन्होंने कहा, ''अच्छा हुआ यह नहीं बोला कि गार्डेन में क्यों घूमता है तू. वह भी काफी फेमस हुआ था. बंदा बढ़िया है. इसलिए सब कुछ माफ है.''

बता दें कि रोहित शर्मा मैच के दौरान कई बार खिलाड़ियों पर भड़क चुके हैं. हालांकि वे इस पर प्रतिक्रिया भी दे चुके हैं. टीम इंडिया को एडिलेड टेस्ट में हार के बाद काफी आलोचना का सामना करना पड़ा. अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन में टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला 14 दिसंबर से आयोजित होगा. टीम इंडिया इस मैच की प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है.

यह भी पढ़ें : Syed Mushtaq Ali Trophy: बंगाल का क्वार्टर फाइनल में बड़ौदा से मुकाबला, क्यों छा गए मोहम्मद शमी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
रोहित शर्मा कप्तान, PAK क्रिकेटर ने चुनी परफेक्ट टी20 टीम, एक भी पाकिस्तानी को नहीं दी जगह
रोहित शर्मा कप्तान, PAK क्रिकेटर ने चुनी परफेक्ट टी20 टीम, एक भी पाकिस्तानी को नहीं दी जगह
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget