एक्सप्लोरर

Virat Kohli: क्रिकेट के 'महारिकॉर्ड' से विराट कोहली सिर्फ एक कदम दूर, सचिन तेंदुलकर की कर लेंगे बराबरी

IND vs SA Test: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक 50 प्लस स्कोर बनाकर विराट कोहली पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के 'महारिकॉर्ड' की बराबरी कर सकते हैं.

Virat Kohli Record: विराट कोहली इन दिनों टेस्ट सीरीज़ के लिए दक्षिण अफ्रीका में मौजूद है. भारतीय टीम ने अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट एक पारी और 32 रनों से गंवा दिया था. हालांकि विराट कोहली ने भारत के लिए दूसरी पारी में 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 76 रन बनाए थे, लेकिन कोई भी दूसरा बल्लेबाज़ उनका साथ नहीं दे पाया था. अब अगर कोहली अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक अर्धशतक लगा देते हैं तो वो दिग्गज सचिन तेंदुलकर के 'महारिकॉर्ड' की बराबरी कर लेंगे. 

दरअसल भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने सेना (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में सबसे ज़्यादा बार 50 से ज़्यादा के स्कोर बनाए हैं. सचिन ने सेना देशों में कुल 74 बार 50 से ज़्यादा का स्कोर किया है. लिस्ट में विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं, जो 73 बार सेना देशों में 50 से ज़्यादा का स्कोर कर चुके हैं. 

अब अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अगर कोहली एक पारी में भी 50 रनों का आंकड़ा पार कर लेते हैं, तो वो सेना देशों में संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा 50 प्लस का स्कोर करने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे. अगर कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में बैटिंग करते हुए 50 रनों का आंकड़ा पार कर लेते हैं, तो वो दिग्गज तेंदुलकर के रिकॉर्ड तोड़ देंगे. 

टीम इंडिया ने बुरी तरह गंवाया पहला टेस्ट 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया को एक पारी और 32 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. मुकाबले में टीम इंडिया हर डिपार्टमेंट में फ्लॉप दिखी थी. बैटिंग में भारत के लिए पहली पारी में केएल राहुल ने 101 और विराट कोहली ने दूसरी पारी में 76 रन बनाए थे. इसके अलावा सभी भारतीय बल्लेबाज़ फ्लॉप रहे थे. अब दूसरा टेस्ट 03 जनवरी से खेला जाएगा. सीरीज़ ड्रॉ करवाने के लिए टीम इंडिया को दूसरा टेस्ट हरहाल में जीतना ही होगा. 

 

ये भी पढ़ें...

IND Vs SA: दूसरे टेस्ट में बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, दो से तीन खिलाड़ियों की छुट्टी तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: अभी कवर्स से ढका हुआ है ग्राउंड, जानें गॉल से ताजा अपडेट
LIVE: अभी कवर्स से ढका हुआ है ग्राउंड, जानें गॉल से ताजा अपडेट
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान
2027 वनडे वर्ल्ड कप का महात्मा गांधी से क्या है कनेक्शन?
2027 वनडे वर्ल्ड कप का महात्मा गांधी से क्या है कनेक्शन?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget