एक्सप्लोरर

IND Vs SA: दूसरे टेस्ट में बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, दो से तीन खिलाड़ियों की छुट्टी तय

IND Vs SA: आर अश्विन का दूसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 से बाहर रहना तय है. प्रसिद्ध कृष्णा पर भी खराब परफॉर्मेंस की गाज गिरेगी.

India Vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत की प्लेइंग 11 बदली हुई नज़र आएगी. भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव होने की सबसे बड़ी वजह पहले टेस्ट में पारी और 32 रन से मिली करारी हार है. इसी के चलते 3 जनवरी से खेले जाने वाले मुकाबले के लिए आवेश खान को टीम में शामिल किया गया है. दूसरे टेस्ट के दौरान टीम इंडिया में दो से तीन बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का दूसरे टेस्ट में खेलना तय है.फिट नहीं होने के चलते जडेजा पहले टेस्ट में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे. लेकिन अब वो प्लेइंग 11 में आर अश्विन को रिप्लेस करेंगे. आर अश्विन पहले टेस्ट में गेंद और बल्ले से योगदान देने में नाकाम रहे. अश्विन ने पहली पारी में 8 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में पहली गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन वापस लौट गए. गेंद से भी अश्विन बेअसर साबित हुए और 19 ओवर में महज 1 विकेट ही हासिल कर पाए.

प्रसिद्ध कृष्णा पहले टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला था. रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ का कृष्णा पर लगाया गया दांव फ्लॉप साबित हुआ. कृष्णा को दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने बुरी तरह से निशाने पर लिया. कृष्णा ने 20 ओवर की गेंदबाजी में 93 रन खर्च किए और वह सिर्फ एक विकेट लेने में ही कामयाब रहे. इतना महंगा साबित होने के बाद कृष्णा का प्लेइंग 11 से बाहर होना तय है. कृष्णा के स्थान पर आवेश खान को मौका दिया जाएगा.

अय्यर और गिल की बची रहेगी जगह

पहले टेस्ट में बल्लेबाजों की खराब परफॉर्मेंस के बाद अय्यर और गिल भी निशाने पर हैं. गिल अभी तक टेस्ट फॉर्मेट में खुद को साबित नहीं कर पाए हैं. 19 टेस्ट खेलने के बाद गिल का बल्लेबाजी औसत महज 31 का है जो कि बेहद खराब माना जा सकता है. बावजूद इसके टीम मैनेजमेंट गिल पर भरोसा कायम रखेगी और दूसरे टेस्ट में वह नंबर तीन पर ही बल्लेबाजी करते हुए नज़र आएंगे.

अय्यर शार्ट गेंदबाजी के खिलाफ खराब परफॉर्मेंस की वजह से निशाने पर रहते हैं. पहले टेस्ट में अय्यर ने 31 रन की पारी खेलकर क्रीज पर टिकने की कोशिश की. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें एक और मौका जरूर देगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget