एक्सप्लोरर

Virat Kohli के फैन ने लिया प्रण, कर दिया अपने फेवरेट क्रिकेटर को टाटा-गुडबाय; बोला - जब तक...

Virat Kohli Fan: विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में केवल 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अब उनके एक फैन ने अजीबोगरीब प्रतिज्ञा ले डाली है.

Virat Kohli Fan Takes Pledge: भारत ने इंग्लैंड को दूसरे वनडे मैच में 4 विकेट से हरा दिया है. रोहित शर्मा को 119 रनों की शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. रोहित बहुत लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, लेकिन कटक में उन्होंने सेंचुरी लगाकर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है. मगर विराट कोहली की मुसीबतें अब भी समाप्त नहीं हुई हैं. वो इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए. इस बीच उनके एक फैन ने निराशा व्यक्त करके एक प्रतिज्ञा ले डाली है.

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर विराट कोहली के एक फैन ने निराशा व्यक्त करते हुए लिखा, "विराट कोहली, आपका फैन होते हुए मुझे बहुत बुरा लगता है जब आप रन नहीं बनाते हैं और अपने करियर को लेकर गंभीरता नहीं दिखाते हैं. आपने ढेरों महान रिकॉर्ड बनाए हैं लेकिन मैं ये जरूर कहना चाहूंगा कि आप टीम में अपने चयन का अपमान कर रहे हैं. मैं तब तक कोई ट्वीट नहीं करूंगा जब तक विराट अगला शतक नहीं लगा देते. गुडबाय."

विराट कोहली ने कब लगाया था आखिरी शतक

विराट कोहली के वनडे क्रिकेट में आंकड़े बहुत शानदार हैं. उन्होंने 50-ओवर फॉर्मेट में आखिरी शतक 2023 वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया था. विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 117 रन की पारी खेली थी. उसके बाद वो चार एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं, लेकिन अब तक कोई शतक नहीं लगा पाए हैं.

विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में केवल 5 रन बनाए हैं, जिससे उनके वनडे क्रिकेट में रन 13,911 हो गए हैं. उन्हें दुनिया में सबसे तेज 14,000 वनडे रन बनाने वाला खिलाड़ी बनने के लिए अगले मैच में 89 रन बनाने होंगे. सबसे तेज 14 हजार वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 350 पारियों में यह कीर्तिमान स्थापित किया था. विराट अगली पारी में यह आंकड़ा छू लेते हैं तो वो केवल 297 पारियों में 14 हजार रन पूरे कर लेंगे.

यह भी पढ़ें:

Rohit Sharma Win Record: रोहित ने कप्तानी में भी किया कारनामा, इंग्लैंड को बुरी तरह हराकर कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget