एक्सप्लोरर

Virat Kohli: 1019 दिनों तक विराट कोहली ने शतक के लिए किया लंबा इंतज़ार, फिर 315 दिनों में जड़ दीं 8 सेंचुरी...

Virat Kohli Centuries: एशिया कप 2022 में विराट कोहली ने शतक लगाकर 1019 दिनों के सूखे को खत्म किया था. यह शतक उन्होंने सितंबर के महीने में जड़ा था. इसके बाद से कोहली ने शानदार वापसी की.

Virat Kohli Centuries From September 2022: भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच त्रिनिदाद में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के ज़रिए विराट कोहली अपना 500वां अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं. इस में कोहली ने भारत के लिए पहली पारी में बल्लेबाज़ी करते हुए 11 चौकों की मदद से 121 रन बनाए. इस शतक के ज़रिए उन्होंने 2018 के बाद विदेशी सरज़मीं पर शतक लगाया. वहीं बीते करीब एक साल (315 दिन) से भी कम वक़्त में कोहली के बल्ले से क्रिकेट के सभी प्रारूप मे 8 शतक निकल चुके हैं. 

कोहली ने 2022 में खेले गए एशिया कप में 1019 दिनों के लंबे इंताज़र के बाद शतक लगाया था. इसके बाद से उनके बल्ले खूब शतक निकल चुके हैं. एशिया कप 2022 से लेकर अब तक कोहली 8 शतक जड़ चुके हैं. एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने शतक जड़ा था. यह कोहली के बल्ले से टी20 इंटरनेशनल का पहला शतक था. 

इसके बाद दिसंबर, 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में कोहली ने 113 रनों की पारी थी. फिर जनवरी, 2023 में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 3 वनडे मैचों सीरीज़ के पहले मैच 113 रन बनाए. इसके बाद सीरीज़ के आखिरी मैच में उन्होंने 166* रनों की शानदार पारी को अंजाम दिया. 

वनडे के बाद फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के ज़रिए कोहली ने अपने टेस्ट शतकों के सूखे को खत्म किया और अहमदाबाद में खेले गए आखिरी टेस्ट में 186 रनों की पारी खेली. टेस्ट में यह शतक कोहली के बल्ले से 2019 के बाद आया था. 

आईपीएल में भी दिखाई शानदार फॉर्म

इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद आईपीएल 16 में भी कोहली शानदार फॉर्म में दिखाई दिए. सीज़न में उन्होंने दो शतक लगाए और टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज़ रहे. उन्होंने 14 मैचों में 53.25 की औसत और 139.82 के स्ट्राइक रेट से 639 रन बनाए. 

आखीर में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ शतक लगाकर उन्होंने 315 दिनों में 8 शतक पूरे किए. इसके अलावा सितंबर 2022 से कोहली के बल्ले से सयुंक्त रूप से सबसे ज़्यादा 6 अंतर्राष्ट्रीय शतक निकले हैं. कोहली के साथ गिल ने 6 शतक लगाए हैं. लिस्ट में बाबर आज़म और स्टीव स्मिथ 5-5 शतक के साथ कोहली और गिल से नीचे हैं.  

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: टीम इंडिया के बॉलिंग कोच ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों पर साधा निशाना, पिच को लेकर भी दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा का यू-टर्न, IPL 2027 में फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान! रिपोर्ट
रोहित शर्मा का यू-टर्न, IPL 2027 में फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान!
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
IPL 2027 में एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं? CSK से आ गया जवाब
IPL 2027 में एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं? CSK से आ गया जवाब

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा

Embed widget