एक्सप्लोरर

चार साल बाद विनय कुमार ने फिर पेश की टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी

चार साल पहले भारत के सबसे मंहगे गेंदबाज बनने के बाद टीम से बाहर किए गए कर्नाटक के कप्तान विनय कुमार ने एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी पेश कर दी है.

नई दिल्ली: चार साल पहले भारत के सबसे मंहगे गेंदबाज बनने के बाद टीम से बाहर किए गए कर्नाटक के कप्तान विनय कुमार ने एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी पेश कर दी है.

रोहित शर्मा के पहले दोहरे शतक मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने विनय कुमार को अपने निशाने पर रखा था खासतौर पर ऑलराउंडर जेम्स फोक्नर ने. मैच में विनय कुमार ने 9 ओवर में 102 रन लुटाए जो उस वक्त भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे मंहगी गेंदबाजी थी. लेकिन इस पारी को पीछे छोड़ विनय कुमार ने घरेलू टूर्नामेंट में शानदार वापसी की और सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने.

अपनी कप्तानी में कर्नाटक को रणजी खिताब दिलाने वाले वियन कुमार मानते हैं कि वो एक बार फिर भारतीय टीम में वापसी के हकदार हैं. espncricinfo से बात करते हुए विनय कुमार ने कहा कि उन्होंने अपनी गेंदबाजी पर बहुत काम किया है, मैं अब काफी अनुभवी भी हूं जो कि 21-22 साल की उम्र के एक गेंदबाज से बिलकुल अलग है.

33 साल के विनय कुमार ने अपनी गेंदबाजी में हुए इस बदलाव के पीछे मुंबई इंडियंस में उनके मेंटर सचिन तेंदुलकर को माना है जिन्होंने उन्हें खेल से प्यार करना सिखाया. अपनी बातों को आगे रखते हुए इस तेज गेंदबाज ने कहा कि आमतौर पर एक तेज गेंदबाज पांच विकेट लेकर काफी खुश हो जाता है लेकिन मैं उस तरह का गेंदबाज हूं जो साझेदारी को तोड़ने के लिए गेंदबाजी पर आए और टीम को सफलता दिलाए. मेरे लिए वो एक विकेट पांच विकेट की खुशी के बराबर है.

पिछले चार रणजी सीजन में कर्नाटक की ओर तीन बार सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के साथ-साथ विनय कुमार ने अपनी कप्तानी में दो बार टीम को खिताब भी दिलाया. इस सीजन के तीन मैच में उन्होंने अब तक 13 विकेट झटके हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 400 से अधिक विकेट लेने वाले विनय 369 विकेट के साथ रणजी इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज भी हैं.

अपने इस प्रदर्शन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल में मुझे बीसीसीआई की ओर से दो बार पुरस्कार दिया गया. एक बार मैं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बना तो एक बार सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर. ऐसे में मुझे उम्मीद है कि टीम इंडिया में मेरी वापसी जरूर होगी,हां मुझे सही अवसर का इंतजार करना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
T20I में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम? वैभव तोड़ेंगे ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
T20I में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम? वैभव तोड़ेंगे ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा

वीडियोज

SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget