एक्सप्लोरर

Muttiah Muralitharan Dance: 'तौबा तौबा' गाने पर हुक स्टेप करते नजर आए मुथैया मुरलीधरन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Muttiah Muralitharan: खबरों की दुनिया से दूर रहने वाले पूर्व श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन इस समय सुर्खियों में हैं. एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह 'तौबा तौबा' गाने पर हुक स्टेप कर रहे हैं.

Muttiah Muralitharan Dance Fact Check: श्रीलंका के दिग्गज ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन वैसे तो ज्यादा चर्चा में नहीं रहते हैं. लेकिन पिछले कुछ दिनों से मुरलीधरन खबरों की सनसनी बन गए हैं. गूगल सर्च इंजन से लेकर सोशल मीडिया तक मुथैया मुरलीधरन खूब चर्चा में हैं. इसके पीछे की वजह एक वीडियो है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि वह विक्की कौशल के गाने 'तौबा तौबा' पर हुक स्टेप कर रहे हैं.

वीडियो देखने के बाद आया फैंस का रिएक्शन
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें एक डांसर 'तौबा तौबा' गाने पर डांस करता नजर आ रहा है. इस वीडियो में डांसर की शक्ल पूर्व श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन से बेहद मिलती-जुलती है. वीडियो देखने के बाद, कई लोग यह मान बैठे कि डांसर मुरलीधरन ही हैं जो इस गाने पर डांस कर रहे हैं. वीडियो ने इंटरनेट पर तूफान मचा दिया और टिप्पणियों की भरमार हो गई, जिसमें कुछ यूज़र्स ने लिखा- “पहले तो मैंने सोचा यह मुरलीधरन ही हैं!” वहीं, कुछ ने कहा- “मुझे नहीं पता था कि मुरलीधरन इतना अच्छा डांसर भी है!”

क्या है इस वीडियो की हकीकत?
इस कन्फ्यूजन को स्पष्ट करते हुए पता चला कि वीडियो में नजर आ रहा डांसर मुथैया मुरलीधरन नहीं, बल्कि एक कोरियोग्राफर है. जिसका नाम किरण जोपले है. किरण और मुरलीधरन के बीच लुक में समानता ने फैंस को कंफ्यूज कर दिया. किरण जोपले ने यह रील 22 जुलाई को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. स्टोरी लिखे जाने तक इस रील को 7 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वहीं आपको बता दें कि स्टोरी लिखे जाने तक किरण जोपले के इंस्टाग्राम पर 3 लाख 80 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kiran Jopale (@mr.kiranj)

हिट हुआ विक्की कौशल का हुक स्टेप 'तौबा तौबा'
विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर फिल्म बैड न्यूज के गाने 'तौबा तौबा' ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया था. इस गाने को 2 जुलाई को सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था. अपलोड होते ही यह गाना ट्रेंड करने लगा. स्टोरी लिखे जाने तक इस चैनल पर इस मौजूद वीडियो को 14 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. फिल्म बैड न्यूज 19 जुलाई को रिलीज हुई थी.

यह भी पढ़ें:
Olympic Richest Swimmer: ये एथलीट है दुनिया का सबसे अमीर तैराक, 28 मेडल के साथ है करोड़ों की संपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Live Score: न्यूजीलैंड की तेज तर्रार शुरुआत, भारत को पहले विकेट की तलाश
LIVE: न्यूजीलैंड की तेज तर्रार शुरुआत, भारत को पहले विकेट की तलाश
क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी
क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी
भुवनेश्वर IN, पहले टी20 के लिए टीम इंडिया में वापस आए 2 धुरंधर, NZ की बैटिंग
भुवनेश्वर IN, पहले टी20 के लिए टीम इंडिया में वापस आए 2 धुरंधर, NZ की बैटिंग
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget