एक्सप्लोरर

UAE vs NZ: यूएई के 17 साल के प्लेयर अयान खान का बड़ा बयान, 'आने वाले समय में हम और बड़ी टीमों के देंगे मात'

UAE vs New Zealand: यूएई की टीम ने न्यूजीलैंड को अपनी घरेलू जमीन पर दूसरे टी20 मुकाबले में 7 विकेट से मात देकर इतिहास रच दिया. यूएई के लिए इस मैच में स्पिनर अयान खान ने 3 विकेट हासिल किए.

UAE vs New Zealand, 2nd T20I Match: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की टीम ने 19 अगस्त को वर्ल्ड क्रिकेट में बड़ा उलटफेर करते हुए न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम को टी20 फॉर्मेट में पहली बार मात देने में कामयाबी हासिल की. कीवी टीम इस समय यूएई में मेजबान टीम के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने पहुंची है. इस सीरीज के पहले मुकाबले को उन्होंने अपने नाम किया था. वहीं दूसरे मैच को यूएई की टीम ने एकतरफा 7 विकेट से अपने नाम करते हुए अब सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है.

न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरे टी20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 142 रनों के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब हो सकी. वहीं इसके जवाब में यूएई की टीम ने 15.4 ओवरों में ही 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. यूएई के लिए इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करने वाले 17 साल के अयान खान ने मैच के बाद कहा कि उनकी टीम के पास ऐसी क्षमता है कि वह बड़ी टीमों को मात दे सकती है और भविष्य में ऐसा देखने को भी मिलेगा.

अयान खान ने सीरीज के दूसरे टी20 मैच में अपने 4 ओवरों में सिर्फ 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे. उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया. अयान ने अपने प्रदर्शन को लेकर कहा कि मुझे इस समय काफी खुशी हो रही है. मुझे पावरप्ले में बॉलिंग करने का मौका मिला और मैं विकेट चटकाने में कामयाब रहा. मैं अभी काफी बेहतर फॉर्म में हूं और इसे आगे भी जारी रखना चाहता हूं. हमारे पास भविष्य में बड़ी टीमों की हराने की पूरी क्षमता है. मैं अपनी और टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हूं.

मैने आज ब्रेकफास्ट भी नहीं किया था

प्लेयर ऑफ द मैच खिताब मिलने पर अयान खान ने कहा कि मैं आज पूरे दिन सिर्फ सो रहा था और मैने आज अपना ब्रेकफास्ट भी नहीं किया था. पहला विकेट जिस तरह से हासिल किया उससे मुझे काफी खुशी हुई थी. मैं इस समय अच्छा कर रहा हूं और इसे जारी रखना चाहता हूं. मुझे मेरे कोच का पूरा समर्थन हासिल है. बता दें दोनों टीमों के बीच अब इस सीरीज का निर्णायक मुकाबला 20 अगस्त को खेला जाएगा.

 

यह भी पढ़ें...

IND vs IRE: आकाश चोपड़ा ने अर्शदीप सिंह को लेकर दी प्रतिक्रिया, पढ़ें महंगे ओवरों को लेकर क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget