एक्सप्लोरर

वनडे सीरीज से पहले श्रीलंका ने बदला कप्तान, साल के सातवें कप्तान बने परेरा

भारत के खिलाफ 10 दिसंबर से शुरु हो रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने टीम का कप्तान बदल दिया है.

भारत के खिलाफ 10 दिसंबर से शुरु हो रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने टीम का कप्तान बदल दिया है. उपुल थंरगा की जगह ऑलराउंडर थिसारा परेरा अब टीम के कप्तान होंगे. 28 साल के परेरा पहली बार वनडे टीम के कप्तान बनाए गए हैं. इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ गद्दाफी स्टेडियम लाहौर में खेले गए टी 20 मैच में टीम की कमान संभाली थी.

वनडे के साथ परेरा तीन मैचों की टी 20 सीरीज में टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे.

मुश्किल परिस्थितियों से गुजर रही श्रीलंका ने पिछले कुछ सालों से कई कप्तान बदले हैं. सभी फॉर्मेट मिलाकर ये सातवां मौका होगा जब टीम का कप्तान बदला हो. थरंगा ने टीम की कमान तब संभाली जब जिम्बॉब्वे के हाथों होम सीरीज में हार के बाद एंजेलो मैथ्यूज ने कप्तानी छोड़ दी. थरंगा के लिए आगे का सफर भी मुश्किलों भरा रहा, भारत से 0-5 से हारने के बाद यूएई में खेले गए मुकाबले में भी पाकिस्तान ने थरंगा की टीम को 5-0 से हराया. वहीं साउथ अफ्रीका ने भी श्रीलंका को 5-0 से हराया था उस सीरीज में थरंगा कार्यवाहक कप्तान थे.

काफी नामों पर विचार करने के बाद अंत में चयनकर्ता परेरा के नाम पर सहमत हो पाए. उन्होंने पूर्व कप्तान एंजेलौ मैथ्यूज के नाम पर भी चर्चा की लेकिन उनके चोटिल होने के कारण उनके नाम पर सहमति नहीं बन पाई.

2009 में डेब्यू करने के बाद परेरा ने अब तक 125 वनडे खेले हैं. उनका स्ट्राइक रेट 109 का रहा है लेकिन उनका औसत सिर्फ 17 का है. वहीं तेज गेंदबाज के रूप में उन्होंने अब तक 133 विकेट झटके हैं.

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 10 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा. दूसरा मैच 13 तारीख को मोहाली में खेला जाएगा जबकि तीसरा मैच विशाखापट्टनम में 17 दिसंबर को होगा.

इसके बाद यह दोनों टीमें तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेंगी. इस सीरीज के मैच 20 दिसंबर, 22 दिसंबर और 24 दिसंबर को कटक, इंदौर और मुंबई में खेले जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
बल्लेबाज या गेंदबाज, कोलंबो में किसका साथ देगी पिच? गॉल में स्पिनरों ने मचाया था भौकाल
बल्लेबाज या गेंदबाज, कोलंबो में किसका साथ देगी पिच? गॉल में स्पिनरों ने मचाया था भौकाल
क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस 90' का शिकार बनने वाले बल्लेबाज
क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस 90' का शिकार बनने वाले बल्लेबाज
दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का एलान, 3 साल बाद वापस आया स्टार खिलाड़ी
दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का एलान, 3 साल बाद वापस आया स्टार खिलाड़ी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget