एक्सप्लोरर

Team India Schedule: अब 40 दिन बाद मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, देखें कब और किससे होगा मुकाबला

IND vs BAN Test Series: टीम इंडिया 40 दिनों तक आराम करेगी. इसके बाद वह बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए मैदान पर उतरेगी.

IND vs BAN Test Series: भारत ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज खेली. टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 सीरीज जीत ली. लेकिन वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. अब भारतीय टीम 40 दिनों तक आराम करेगी. इसके बाद वह फिर से मैदान पर होगी. दिलचस्प बात यह भी है कि भारत को इस साल अब वनडे नहीं खेलना है. टीम इंडिया टेस्ट और टी20 सीरीज ही खेलेगी. बांग्लादेश क्रिकेट टीम सितंबर में भारत दौरे पर आ रही है.

भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. टेस्ट सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा. वहीं दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से कानपुर में आयोजित होगा. भारत और बांग्लादेश के बीच धर्मशाला में टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला 6 अक्टूबर को आयोजित होगा. इसके बाद 9 अक्टूबर को दूसरा टी20 मैच दिल्ली में खेला जाएगा. तीसरा और आखिरी मैच 12अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा.

टीम इंडिया को बांग्लादेश के बाद न्यूजीलैंड का सामना करना पड़ा है. भारत-न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैच खेलने हैं. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले काफी पसीना बहाना है.

बता दें कि श्रीलंका ने भारत को हाल ही में तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया है. श्रीलंका ने दो मैच जीते और एक मुकाबला टाई रहा. इस सीरीज में रोहित शर्मा के अलावा लगभग सभी खिलाड़ी फ्लॉप रहे. अक्षर पटेल ने भी अच्छा परफॉर्म किया. लेकिन केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल समेत तमाम बैटर फ्लॉप रहे. राहुल और अय्यर की लंबे वक्त के बाद टीम इंडिया में वापसी हुई. लेकिन वे अच्छा परफॉर्म नहीं कर सके.

यह भी पढ़ें : Aman Sehrawat Bronze Medal: अमन सहरावत को भी सता रहा था विनेश वाला डर? अगर ऐसा होता तो नहीं लड़ पाते ब्रॉन्ज मेडल का मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, धूप खिली; अब कब शुरू हो सकता है खेल
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, धूप खिली; अब कब शुरू हो सकता है खेल
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान

वीडियोज

Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget