एक्सप्लोरर

एशिया कप 2025 से पहले टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी चिंता, कप्तान सूर्यकुमार यादव के आंकड़े हैरान करने वाले

Team India Concerns Before Asia Cup 2025: एशिया कप से पहले टीम इंडिया के सामने कई बड़ी चुनौती हैं. भारत को अगर इस टूर्नामेंट में जीत हासिल करनी है तो इससे पहले इन चुनौतियों से निपटना होगा.

Team India In Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है. इस टूर्नामेंट के लिए सभी आठ देशों ने टीम का ऐलान कर दिया है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया इस बार एशिया कप खेलने वाली है. ये टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में होने जा रहा है, लेकिन एशिया कप से पहले टीम इंडिया में शामिल तीन खिलाड़ी सबसे बड़ी चिंता का विषय बने हुए हैं.

सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी भारत के पक्ष में रही है. सूर्यकुमार की कप्तानी में टीम इंडिया ने 22 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें टीम को 17 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं एक मैच ड्रॉ हुआ है. लेकिन इस दौरान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से रन नहीं आए हैं. सूर्यकुमार यादव ने 22 मैचों में 26.57 की औसत से 558 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं.

सूर्यकुमार यादव जब टीम इंडिया के कप्तान नहीं थे, उससे पहले टी20 इंटरनेशनल में उनके आंकड़े शानदार थे. सूर्यकुमार यादव ने 61 मैचों में 43.40 की औसत से 2040 रन बनाए थे. सूर्या ने कप्तानी से पहले तीन शतक और 17 अर्धशतक लगा दिए थे. सूर्यकुमार यादव की टी20 में औसत 43.40 से 26.57 पर आ गई है. एशिया कप में टीम की जीत पक्की करनी है तो सूर्या को बल्ले से भी कमाल दिखाना होगा.

रिंकू सिंह के T20I में आंकड़े

रिंकू सिंह टीम इंडिया के लिए अब तक 33 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 24 बार ही रिंकू को बल्लेबाजी करने का मौका मिला है और बल्लेबाजी करते हुए वे 11 बार नाबाद लौटे हैं. रिंकू टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 42 की औसत से 546 रन बना चुके हैं. लेकिन रिकूं सिंह भारत की पिछली दो सीरीज में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज में रिंकू को दो मैच में बल्लेबाजी करने का मौका मिला, लेकिन रिंकू इन दो मैचों में केवल 17 रन ही बना सके. वहीं इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में रिंकू ने दो मैचों में 39 रन बनाए. रिंकू के बल्ले से अब उत्तर प्रदेश टी20 लीग (UP T20 League) में रन आ रहे हैं, लेकिन अब एशिया कप में इस खिलाड़ी की फॉर्म पर सभी की निगाहें रहेंगी.

संजू सैमसन का खेलना कंफर्म नहीं

संजू सैमसन केरल क्रिकेट लीग (KCL 2025) में बेहतर फॉर्म में नजर आए. संजू टी20 में भारत के लिए ओपनिंग कर रहे थे, लेकिन अब एशिया कप के लिए टी20 स्क्वाड में शुभमन गिल की एंट्री हो गई है और गिल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी बन सकते हैं. ऐसे में संजू सैमसन की टीम में जगह बनना मुश्किल है. लेकिन सैमसन को मिडिल ऑर्डर में टीम में शामिल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें

Amit Mishra Retirement: 25 साल तक खेलने के बाद टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, लिखा भावुक पोस्ट

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट शुरू, राहुल-यशस्वी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद
LIVE: भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट शुरू, राहुल-यशस्वी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget