एक्सप्लोरर

गंभीर की टीम इंडिया को सलाह- टेस्ट चैंपियनशिप के बारे में ज्यादा ना सोचें, हर मैच महत्वपूर्ण है

गौतम गंभीर का कहना है कि टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए क्योंकि ऐसे तो हर टेस्ट मैच महत्वपूर्ण है. तो जानिए डब्लूटीसी के बारे में गौतम गंभीर और रोहित शर्मा का क्या कहना है ? कितनी है भारतीय टीम की तैयारी. दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम, मोटेरा स्टेडियम में होगा मैच.

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने की दौड़ मनोरंजक हो रही है. न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद शोपिस मैच के लिए पहले ही क्वालीफाई कर लिया है. भारत और इंग्लैंड के पास इस साल के अंत में लॉर्ड्स में फाइनल में पहुंचने का मौका है. इसी बीच, ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही सीरीज के परिणाम पर टिकी है.

भारत और इंग्लैंड के बीच डे / नाइट टेस्ट बुधवार से शुरू होगा और एक अनुकूल परिणाम डब्ल्यूटीसी फाइनल स्पॉट की तलाश में महत्वपूर्ण होगा. हालांकि, तीसरे टेस्ट से पहले भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा कि विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बारे में सोचने के बजाय गुलाबी गेंद के टेस्ट पर ध्यान देना चाहिए.

बतादें कि भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबर है. अगर भारत कम से कम 2-1 के अंतर से चल रही सीरीज जीतता है, तो डब्ल्यूटीसी के फाइनल के लिए जगह बना लेगा. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही चार मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट में 317 रन की जोरदार जीत हासिल की थी. नतीजतन, विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम भी डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है.

ऐसे में पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने बताया कि हर टेस्ट मैच महत्वपूर्ण होता है, किसी को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बारे में नहीं सोचना चाहिए. टीम को इस गुलाबी गेंद के खेल पर ध्यान देना चाहिए. मुझे लगता है कि यह एक अच्छा टेस्ट मैच होगा.

इससे पहले रोहित शर्मा ने कहा कि डब्ल्यूटीसी का फाइनल बहुत आगे है, और हम इसे सही तरीके से करने के लिए अपना ध्यान लगाए हुए है. ईमानदारी से बताऊं तो जब हम मैच खेल रहे होते हैं, तो ध्यान बाहर की तरफ नहीं होता है. हम डब्ल्यूटीसी के फाइनल के लिए क्वालीफाई करना चाहते हैं, लेकिन हमें अभी भी बहुत कुछ करना है. वैसे तो फिलहाल हमें इससे पहले खेलने के लिए दो टेस्ट मिले हैं, हम देखेंगे कि उसके बाद क्या होता है. यह पांच-दिवसीय खेल है, इसलिए ध्यान लगाना चाहिए. अच्छा खेलने को लेकर हमारे ऊपर प्रेशर हर दिन बदलता रहता है, ये होना जरूरी भी है. बस हमें अपने काम को बेस्ट करने के लिए दिए गए दिनों के बारे में सोचना है.

इसे भी पढ़ेंः

पूर्व क्रिकेटर का खुलासा- जमीन से जुड़े शख्स हैं कप्तान कोहली, घर नहीं है एक भी नौकर

IND vs ENG: ईशांत के लिए यादगार होगा तीसरा टेस्ट, कपिल देव के बाद 100 टेस्ट खेलने वाले दूसरे पेसर बनेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, श्रेयस अय्यर होंगे अगले टी20 कप्तान; BCCI ने कर लिया फैसला!
सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, श्रेयस अय्यर होंगे अगले टी20 कप्तान; BCCI ने कर लिया फैसला!
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
करोड़ों के मालिक हैं वैभव सूर्यवंशी, कितना भरना पड़ता है टैक्स? जानें नाबालिगों के लिए IT कानून
करोड़ों के मालिक हैं वैभव सूर्यवंशी, कितना भरना पड़ता है टैक्स? जानें नाबालिगों के लिए IT कानून
150वें टेस्ट में इंग्लैंड ने किया सरेंडर, कीवियों के आगे रूट-स्टोक्स सब हुए फ्लॉप
150वें टेस्ट में इंग्लैंड ने किया सरेंडर, कीवियों के आगे रूट-स्टोक्स सब हुए फ्लॉप

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान में उड़े होर्डिंग-पेड़! | Rain Alert | Heat Wave News
TRP Ratings of TV: 'Vasudha' ने फिर मारी बाजी, इस हफ्ते भी नंबर 1 पर रहकर रचा इतिहास! #sbs
Bollywood News: सलमान की टीम के लीगल नोटिस पर 'काला हिरण' मेकर्स का पलटवार, विवाद ने पकड़ी रफ्तार (04.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
Don 3 Row: 'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
Germany Visa: जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
Embed widget