एक्सप्लोरर

Indore Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदानों पर टीम इंडिया का चौथा सबसे छोटा स्कोर, एक और शर्मनाक रिकॉर्ड भी बना

IND vs AUS 3rd Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 का तीसरा टेस्ट इंदौर में खेला जा रहा है. यहां टीम इंडिया पहले दिन के दूसरे सत्र में ही ऑलआउट हो गई. भारती टीम ने महज 109 रन बनाए.

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले जा रहे टेस्ट मैच में मेजबान टीम महज 109 रन पर सिमट गई. घरेलू मैदानों पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए अब तक के टेस्ट मैचों में यह टीम इंडिया का चौथा सबसे छोटा स्कोर है. पिछले 20 साल में तीन बार टीम इंडिया 109 से भी कम स्कोर पर ऑल आउट हो चुकी है. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया टीम भारत में अपना 53वां टेस्ट मैच खेल रही है.

भारतीय टीम का अपनी सरज़मीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर 104 रन रहा है. मुंबई में साल 2004 में खेले गए टेस्ट में टीम इंडिया महज 104 रन बना पाई थी. इसके बाद पुणे में साल 2017 में हुए टेस्ट में टीम इंडिया की एक पारी 105 तो दूसरी पारी 107 पर सिमट गई थी.

यह शर्मनाक रिकॉर्ड भी बना
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड भी बना. टीम इंडिया इस टेस्ट की पहली पारी में महज 33.2 ओवर ही बल्लेबाजी कर सकी. यह घरेलू मैदानों पर टेस्ट मैचों के इतिहास में पहली पारी में भारतीय टीम द्वारा खेले गए चौथे सबसे कम ओवर थे.

अपने ही जाल में फंस गई टीम इंडिया
भारतीय टीम ने इंदौर टेस्ट के लिए भी नागपुर और दिल्ली की तर्ज पर स्पिन ट्रैक बनवाया लेकिन यहां भारतीय टीम खुद ही अपने जाल का शिकार हो गई. मैच के पहले दिन के दूसरे सत्र में ही टीम इंडिया ऑल आउट हो गई. ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स ने टीम इंडिया के किसी भी बल्लेबाज को ज्यादा देर तक नहीं टिकने दिया. यहां मैथ्यू कुह्नेमन ने पांच, नाथन लायन ने तीन और टोड मर्फी ने एक विकेट चटकाया.

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 के इस तीसरे टेस्ट में एक वक्त भारतीय सलामी जोड़ी पहले विकेट के लिए 27 रन जोड़ चुकी थी लेकिन पहला विकेट गिरते ही बैक टू बैक खिलाड़ी पवेलियन लौटने लगे. 18 रन के भीतर 5 बल्लेबाज आउट हो गए. 45 रन पर आधी टीम इंडिया पवेलियन पहुंच चुकी थी. इसके बाद निचले क्रम ने कुछ देर संघर्ष किया लेकिन आखिरी में भारतीय टीम महज 109 रन ही बना सकी.

यह भी पढ़ें...

League Cup: मैनचेस्टर यूनाइटेड ने जीता लीग कप, न्यूकासल का करीब 70 साल बाद बड़ी ट्रॉफी जीतने का सपना टूटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
LIVE: श्रीलंका का छठा विकेट गिरा, प्रसिद्ध कृष्णा ने डिकवेला को किया आउट
LIVE: श्रीलंका का छठा विकेट गिरा, प्रसिद्ध कृष्णा ने डिकवेला को किया आउट
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले 6 दिग्गज फील्डर
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले 6 दिग्गज फील्डर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget