एक्सप्लोरर

League Cup: मैनचेस्टर यूनाइटेड ने जीता लीग कप, न्यूकासल का करीब 70 साल बाद बड़ी ट्रॉफी जीतने का सपना टूटा

Manchester United vs Newcastle United: मैनचेस्टर यूनाइटेड ने लीग कप फाइनल में न्यूकासल को 2-0 से शिकस्त दी. यह मैनचेस्टर यूनाइटेड का छठा लीग कप टाइटल है.

League Cup 2023 Final: रविवार (26 फरवरी) को वेम्बले में खेला गया लीग कप (League Cup) का फाइनल मुकाबला मैनचेस्टर यूनाइटेड के नाम रहा. मैनचेस्टर ने न्यूकासल यूनाइटेड को 2-0 से हराकर लीग कप ट्रॉफी जीती. मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए जहां 2017 के बाद यह पहली कोई बड़ी ट्रॉफी है, वहीं न्यूकासल के लिए करीब 70 साल में पहला बड़ा खिताब जीतने का मौका था, जो कि पूरा नहीं हो सका.

न्यूकासल यूनाइटेड ने पिछले 6 दशकों में कोई बड़ी ट्रॉफी नहीं जीती है. 1999 में वह जरूर घरेलू टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा था, लेकिन इस फुटबॉल क्लब को तब भी हार का सामना करना पड़ा था. 24 साल बाद यह टीम फिर से खिताबी मुकाबले में शामिल हुई लेकिन यहां भी वह कामयाब नहीं हो सकी. इस तरह लगभग 70 साल बाद इस फुटबॉल क्लब का घरेलू ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया.

वेम्बले स्टेडियम में लीग कप के इस फाइनल मुकाबले को देखने के लिए मैनचेस्टर यूनाइटेड और न्यूकासल के फैंस में जबरदस्त जोश दिखाई दे रहा था. न्यूकासल तो लंबे अरसे बाद टाइटल जीतने की कगार पर था इसलिए उसके फैंस के लिए यह खास मौका था, उधर मैनचेस्टर भी लंबे अरसे से बड़ी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाया था, ऐसे में उसके लिए भी यह अहम मुकाबला था. मैनचेस्टर ने आखिरी बार 2017 में यूरोपा लीग टाइटल जीता था.

हाफ टाइम में ही मैनचेस्टर ने बना ली थी लीड
लीग कप के इस फाइनल मुकाबले में मैनचेस्टर और न्यूकासल के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली. बॉल पजेशन में न्यूकासल (62%) आगे रहा तो टारगेट पर अटेम्प्ट करने में मैनचेस्टर यूनाइटेड (10) ने बाज़ी मारी. हालांकि मैच के पहले हाफ में मैनचेस्टर ने 2-0 की लीड बना ली थी. कासेमिरो ने 33वें और मार्कस रशफोर्ड ने 39वें मिनट में गोल कर मैनचेस्टर को ड्राइविंग सीट पर ला दिया था.

मैनचेस्टर यूनाइटेड को मिली इस लीड के बाद न्यूकासल के खिलाड़ियों ने बराबरी की खूब कोशिश की लेकिन वह मैनचेस्टर के डिफेंस को भेदने में नाकाम रहे और 0-2 से मुकाबले गंवा बैठे. इसी के साथ मैनचेस्टर यूनाइटेड ने छठी बार लीग कप टाइटल अपने नाम कर लिया. मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाड़ियों ने जब ट्रॉफी उठाई तो फैंस का उत्साह चरम पर था.

यह भी पढ़ें...

PSL 2023: क्या भारतीय खिलाड़ियों को PSL खेलना चाहिए? पूर्व पाक क्रिकेटर ने दिया चौंकाने वाला जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shreyas Iyer Captaincy Record: श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी पर लगा बड़ा 'धब्बा', लगातार मैच हराने वाले कप्तानों की लिस्ट में पहले नंबर पर
श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी पर लगा बड़ा 'धब्बा', लगातार मैच हराने वाले कप्तानों की लिस्ट में पहले नंबर पर
IND VS ENG: ब्रिस्टल में ढहा टीम इंडिया का किला, 27 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर
IND VS ENG: ब्रिस्टल में ढहा टीम इंडिया का किला, 27 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…T20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया
भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…T20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget