एक्सप्लोरर

AUS के दिग्गज माइक हसी ने कहा, चैम्पियंस ट्रॉफी में कोहली को कम आंकना नुकसानदेह


AUS के दिग्गज माइक हसी ने कहा, चैम्पियंस ट्रॉफी में कोहली को कम आंकना नुकसानदेह

नई दिल्ली: विराट कोहली भले ही हाल में खत्म हुए आईपीएल में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हों लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइक हसी ने कहा है कि विरोधी टीमें अपने जोखिम पर ही भारतीय कप्तान को हल्के में ले सकती हैं.


हसी ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले बातचीत के दौरान कहा, ‘‘वह विश्वस्तीय खिलाड़ी हैं और जो भी इस टूर्नामेंट में उन्हें कम आंकेगा, उसे नुकसान उठाना होगा. आप उनके जैसे खिलाड़ी को लंबे समय तक शांत नहीं रख सकते और मुझे यकीन है कि वह इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन करने और दुनिया को एक बार फिर अपना स्तर दिखाने को लेकर काफी प्रतिबद्ध हैं.’’ 


उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि इसका अधिक असर होगा. यह अलग देश में अलग टूर्नामेंट है, अलग टीमें और अलग हालात हैं. यह सिर्फ अच्छी शुरूआत करना और कुछ लय हासिल करने के अलावा टूर्नामेंट के शुरू में आत्मविश्वास हासिल करना है.’’ दो बार के विश्व कप विजेता हसी ने भारतीय बल्लेबाजों को सलाह दी है कि वे इंग्लैंड में गेंद को जितना अधिक हो उतना देर से खेलें.


उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि बल्लेबाजी के नज़रिये से आपको गेंद का अधिक इंतजार करना होगा और जितना संभव हो उतना देर से खेलें. ऑस्ट्रेलियाई हालात में पिचें आमतौर पर असमान उछाल वाली नहीं होती और आप गेंद की लाइन में आकर खेल सकते हैं.’’ हसी को साथ ही लगता है कि तीन स्थलों बर्मिंघम, कार्डिफ और द ओवल में स्पिनरों की भी भूमिका हो सकती है.


उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पिचें नहीं देखी हैं इसलिए मेरे लिए कुछ भी बोलना मुश्किल है लेकिन अगर वे सूखी हैं तो मुझे निश्चित तौर पर लगता है कि स्पिनर टूर्नामेंट में भूमिका निभा सकते हैं.”


ऑस्ट्रेलिया की ओर से 185 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले हसी को लगता है कि स्टीव स्मिथ की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास खिताब जीतने का अच्छा मौका है. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया की काफी अच्छी संभावना है. टीम काफी मजबूत है लेकिन यह प्रतियोगिता काफी मुश्किल है, क्योंकि सभी टीमें काफी अच्छी हैं और आप अपने अभियान के दौरान किसी गलती का जोखिम नहीं उठा सकते. टीम अगर अच्छी शुरूआत करती है और उनका मनोबल बढ़ता है तो फिर उन्हें रोकना मुश्किल होगा.’’


स्मिथ और आईपीएल के ऑरेंज कैप विजेता डेविड वॉर्नर काफी अच्छी फार्म में हैं जो ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी अच्छी खबर है. हसी ने कहा, ‘‘लेकिन वे हमेशा अच्छी फॉर्म में लगते हैं. वे दोनों ऑस्ट्रेलिया की संभावना के लिए महत्वपूर्ण हैं, वे हमेशा होते हैं. यह अच्छा है कि वे क्रिकेट खेल रहे हैं और टूर्नामेंट से पहले काफी अच्छी फॉर्म में हैं.’’


हसी को लगता है कि चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीमित ओवरों की एशेज जैसा हो सकता है लेकिन उन्हें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल से भी परहेज नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘बेशक, ऐसा हो सकता है अगर भारत फाइनल में पहुंच जाए तो. मैं सिर्फ आपको छेड़ रहा था.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget