एक्सप्लोरर

T20I Team Of 2023: रिंकू सिंह को टक्कर देने वाला कोई नहीं, एक साल में ही कर दिखाया कमाल

Rinku Singh: इसी साल अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने वाले रिंकू सिंह ने अपने बल्ले से फैंस का खूब मनोरंजन किया है. रिंकू ने टीम के लिए शानदार फिनिशिंग पारियां खेली हैं.

Rinku Singh In 2023: वैसे तो मौजूदा 2023 का साल वनडे वर्ल्ड कप से भरपूर रहा. हालांकि बीच-बीच में कुछ रोचक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले भी देखने को मिले, जिसमें कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देख इस साल की टी20 प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया गया, जिसमें पांच भारतीय खिलाड़ियों को मौका मिला. भारतीय खिलाड़ियों में इस साल टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले शुभमन गिल, रिंकू सिंह और यशस्वी जायसवाल शामिल रहे. इसके अलावा सूर्य कुमार यादव और मोहम्मद शमी भी टीम का हिस्सा रहे. 

रिंकू सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय करियर के डेब्यू वाले साल में ही कमाल कर दिया. पहले आईपीएल 2023 में रिंकू ने कमाल किया. फिर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने फिनिशिंग पारियां खेलीं. रिंकू सिंह ने इस साल कुल 12 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 65.50 की औसत और 180.68 के स्ट्राइक रेट से 262 रन स्कोर किए. 

इससे पहले आईपीएल 2023 में रिंकू ने कमाल किया था. 2023 आईपीएल में रिंकू ने 14 मैचों की 14 पारियों में 59.25 की औसत और 149.53 के स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले. 

'स्टार स्पोर्ट्स' ने 2023 की टी20 टीम चुनी. इस टीम में पांच भारतीय खिलाड़ियों के अलावा पाकिस्तान के 2, ऑस्ट्रेलिया के 2 और अफगानिस्तान एवं वेस्टइंडीज़ के 1-1 खिलाड़ी का चुनाव किया गया. पाकिस्तानी खिलाड़ियों में इमाद वसीम और शाहीन शाह अफरीदी को शामिल किया गया. वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद शाहीन अफरीदी को पाकिस्तान की टी20 टीम का कप्तान भी बनाया गया है. 

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के 2 खिलाड़ियों में बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल और तेज़ गेंदबाज़ जेसन बेहरेनडॉर्फ को शामिल किया गया. वहीं टीम में अफगानिस्तान के राशिद खान और वेस्टइंडीज़ के निकोलस पूरन को जगह दी गई. बता दें कि इस साल रोहित शर्मा और विराट कोहली ने कोई भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला. 

स्टार स्पोर्ट्स की 2023 की टी20 टीम 

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्य कुमार यादव, निकोलस पूरन, रिंकू सिंह, इमाद वसीम, राशिद खान,मोहम्मद शमी, शाहीन अफरीदी, जेसन बेहरेनडॉर्फ. 

 

ये भी पढे़ं...

Shubam Dubey: पान की दुकान फिर होटल में किया काम... अब आईपीएल ऑक्शन में मिले 5 करोड़; इतने पैसों का क्या करेंगे शुभम दुबे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज के कप्तान ने माना भारत का लोहा, कहा - टीम इंडिया को हरा...
वेस्टइंडीज के कप्तान ने माना भारत का लोहा, कहा - टीम इंडिया को हरा
रोहित-विराट मिलकर तोड़ेंगे 6 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में टूटेगा सचिन का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
रोहित-विराट मिलकर तोड़ेंगे 6 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में टूटेगा सचिन का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
संडे को भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
संडे को भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नाराज फूफा से करेगा क्या...', SIR पर भड़के ओवैसी, चुनाव आयोग को दिया मैसेज
'नाराज फूफा से करेगा क्या...', SIR पर भड़के ओवैसी, चुनाव आयोग को दिया मैसेज
जंतर-मंतर प्रदर्शन का वायरल वीडियो निकला पुराना, दिल्ली पुलिस का खुलासा
जंतर-मंतर प्रदर्शन का वायरल वीडियो निकला पुराना, दिल्ली पुलिस का खुलासा
'ऐसा लगा जैसे सब कुछ खत्म हो गया', महेश भट्ट से शादी के बाद काम न मिलने पर बोलीं सोनी राजदान
'ऐसा लगा जैसे सब कुछ खत्म हो गया', महेश भट्ट से शादी के बाद काम न मिलने पर बोलीं सोनी राजदान
वेस्टइंडीज के कप्तान ने माना भारत का लोहा, कहा - टीम इंडिया को हरा...
वेस्टइंडीज के कप्तान ने माना भारत का लोहा, कहा - टीम इंडिया को हरा
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
रसोई की सिंक के पास रख दें ये चीज, चली जाएगी बदबू
रसोई की सिंक के पास रख दें ये चीज, चली जाएगी बदबू
'अफगान जलेबी' पर लड़की का कातिलाना बैली डांस, वायरल हुआ Video
'अफगान जलेबी' पर लड़की का कातिलाना बैली डांस, वायरल हुआ Video
Embed widget