एक्सप्लोरर

T20 World Cup: चीफ सेलेक्टर ने बताया- क्यों श्रेयस अय्यर की जगह ईशान किशन को दिया गया मौका

T20 World Cup: 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का एलान हो चुका है. इस टीम में श्रेयस अय्यर की जगह ईशान किशन को मौका दिया गया है.

T20 World Cup: 17 अक्टूबर से संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जाने वाले 2021 टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का एलान हो चुका है. BCCI ने बुधवार को टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की. इस टीम में श्रेयस अय्यर को मौका नहीं दिया गया है. उनकी जगह बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज़ ईशान किशन को चुना गया है. टीम की घोषणा करने के बाद भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने अय्यर की जगह ईशान को देने के पीछे का मकसद बताया. 

चीफ सेलेक्टर ने कहा, "ईशान किशन सलामी बल्लेबाज के तौर पर भी बैटिंग कर सकते हैं और मिडिल ऑर्डर में भी. वह खिलाड़ी के तौर पर हमें कई विकल्प देते हैं. वह भारत के लिए ओपनिंग कर चुके हैं और उस मैच में पचासा भी जड़ चुके हैं. साथ ही वह बीच के ओवरों में स्पिन गेंद खेलने के लिए भी अच्छे खिलाड़ी हैं." 

चेतन शर्मा ने आगे कहा, "इसके अलावा बाएं हाथ का बल्लेबाज अहम था. जब विरोधी टीम की ओर से लेग स्पिनर गेंदबाजी कर रहे हों, तो ईशान किशन जैसे आक्रामक बल्लेबाज का रोल काफी अहम हो जाता है. श्रेयस ने हाल के दिनों में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली है, तो हमने उन्हें स्टैंडबाय के तौर पर रखा है, लेकिन टीम में जगह ईशान किशन को मिली."

टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम 

टीम इंडिया- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह , भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी. 

स्टैंडबाय खिलाड़ी- श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: आखिरकार शुरू हुआ दूसरे दिन का खेल, ऋषभ पंत और पडिक्कल क्रीज पर मौजूद
LIVE: आखिरकार शुरू हुआ दूसरे दिन का खेल, ऋषभ पंत और पडिक्कल क्रीज पर मौजूद
गॉल में पडिक्कल के शतक से खतरे में पड़ा इस खिलाड़ी का करियर!
गॉल में पडिक्कल के शतक से खतरे में पड़ा इस खिलाड़ी का करियर!
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget