एक्सप्लोरर

T20 World Cup: अफगानिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, राशिद खान की जगह मोहम्मद नबी बने कप्तान

T20 World Cup: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मोहम्मद नबी को टी20 वर्ल्ड कप के लिए कप्तान बनाया है. इससे पहले राशिद खान ने कप्तानी छोड़ने का एलान किया.

T20 World Cup: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से देश की क्रिकेट टीम में आया भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. राशिद खान के इस्तीफा देने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए सीनियर खिलाड़ी मोहम्मद नबी को नया कप्तान नियुक्त किया है.

गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप के लिए अफगानिस्तान की टीम का एलान किया गया था. बोर्ड की तरफ से घोषित की गई टीम की कमान दुनिया के नंबर वन स्पिन गेंदबाद राशिद खान के हाथों में थी. लेकिन राशिद खान ने टीम की घोषणा होने के कुछ घंटों बाद ही कप्तानी छोड़ने का फैसला किया.

राशिद खान ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर बेहद गंभीर आरोप लगाए. राशिद खान का कहना था कि टीम सिलेक्शन में उनकी राय नहीं ली गई. पूर्व कप्तान ने कहा, ''मैं देश के लिए जिम्मेदार खिलाड़ी हूं. लेकिन टीम सिलेक्शन में मेरी राय नहीं ली गई है. मैं टीम की कप्तानी छोड़ रहा हूं. अफगानिस्तान के लिए खेलना मेरे लिए गर्व की बात है.''

मोहम्मद नबी को मिली कमान 

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से अभी तक इस पूरे विवाद पर कोई बयान नहीं दिया गया है. बोर्ड ने हालांकि राशिद खान के कप्तानी छोड़ने के कुछ देर बाद ही मोहम्मद नबी को टीम की कमान देने का फैसला किया. अब मोहम्मद नबी की अगुवाई में अफगानिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी. 

बता दें कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से ही राशिद खान देश के भविष्य को लेकर बेहद चितिंत हैं. राशिद खान ने हाल ही में दुनिया के सभी देशों से मुश्किल वक्त में अफगानिस्तान के लोगों की मदद करने की अपील की थी. 

T20 World Cup: टी20 विश्व कप के लिए टीम के एलान के बाद राशिद खान ने छोड़ी कप्तानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट के आखिरी दिन का खेल शुरू, भारत जीत से 6 विकेट दूर
Live Score: IND vs SL पहले टेस्ट के आखिरी दिन का खेल शुरू, भारत जीत से 6 विकेट दूर
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
LIVE: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget