एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024 Uganda: यूगांडा ने किया वर्ल्ड कप टीम का एलान, ये 15 खिलाड़ी मचाएंगे सनसनी

T20 World Cup 2024 Uganda: यूगांडा पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में दावेदारी पेश कर रही होगी. अब यूगांडा ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है.

Squad T20 World Cup 2024 Uganda: भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका समेत कई देश टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपनी-अपनी टीम का ऐलान कर चुके हैं. अब यूगांडा ने वर्ल्ड कप के लिए अपने 15 प्लेयर्स के स्क्वाड का एलान कर दिया है. ये पहला मौका होगा जब यूगांडा की टीम टी20 वर्ल्ड कप में दावेदारी पेश कर रही होगी. ब्रायन मसाबा के हाथों में कप्तानी सौंपी गई है, वहीं रियाजत अली शाह को टीम का उपकप्तान बनाया गया है.  इस स्क्वाड में 43 वर्षीय फ्रैंक न्सुबुगा भी शामिल हैं, जो यूगांडा के स्क्वाड में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे. इस 15 सदस्यीय टीम में 3 भारतीय और 2 पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों को भी जगह मिली है. रियाजत अली शाह और दिनेश नकरानी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उनके अलावा इस टीम में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में खेल चुके जुमा मियाजी के रूप में युवा खिलाड़ी भी शामिल है.

यूगांडा के लिए 3 भारतीय खिलाड़ी खेलेंगे

यूगांडा ने टी20 वर्ल्ड कप की टीम में 3 भारतीय मूल के खिलाड़ियों को स्थान दिया है. अल्पेश रमजानी का जन्म मुंबई में हुआ था, लेकिन वो अपने क्रिकेट करियर में आगे बढ़ने के लिए यूगांडा शिफ्ट हो गए थे. 35 वर्षीय रोनक पटेल भी काफी समय से यूगांडा के लिए खेल रहे हैं. उनका जन्म गुजरात के आणंद में हुआ था. उनके अलावा दिनेश नकरानी भी भारत से संबंध रखते हैं.

ग्रुप सी में होगी यूगांडा

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 20 टीमें भाग ले रही होंगी. इन सभी टीमों को 5-5 टीमों के 4 ग्रुप में बांटा गया है. यूगांडा को ग्रुप सी में रखा गया है, जिसमें उसके साथ न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और पापुआ न्यू गिनी मौजूद हैं. बता दें कि यूगांडा ने जिम्बाब्वे को हराकर क्रिकेट जगत में सनसनी फैलाई और वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने में सफलता पाई थी.

यूगांडा का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड: ब्रायन मसाबा (कप्तान), साइमन सेसाजी, रोजर मुकासा, कॉस्मस क्येवुटा, दिनेश नकरानी, फ्रेड अकेलम, कैनेथ वैस्वा, अल्पेश रमजानी, फ्रैंक न्सुबुगा, हेनरी सेन्योंडो, बिलाल हसन, रॉबिन्सन ओबुया, रियाजत अली शाह (उपकप्तान), जुमा मियाजी, रोनक पटेल.

यह भी पढ़ें:

सुनील नरेन ने शराब पीकर लखनऊ के खिलाफ खेली 81 रन की तूफानी पारी? जानें वायरल दावे का सच

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget