एक्सप्लोरर

सुनील नरेन ने शराब पीकर लखनऊ के खिलाफ खेली 81 रन की तूफानी पारी? जानें वायरल दावे का सच

IPL 2024: एक वायरल वीडियो में सुनील नरेन को IPL 2024 से बाहर करने का दावा किया जा रहा है. LSG के खिलाफ मैच में नरेन ने 39 गेंद में 81 रनों की पारी खेली.

IPL 2024: बीते रविवार कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच हुआ, जिसमें कोलकाता ने 98 रनों से जीत दर्ज की है. बता दें कि इस मैच में सुनील नरेन ने मात्र 39 गेंद में 81 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसके दौरान उन्होंने 6 चौके और 7 छक्के जड़ डाले थे. अब सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है कि नरेन इस मैच में शराब पीकर बैटिंग कर रहे थे. यह भी कहा जा रहा है कि उन्हें दारू पीकर बैटिंग करने का दोषी पाया गया है, जिसके कारण वेस्टइंडीज के खिलाड़ी सुनील नरेन को आईपीएल 2024 से बाहर कर दिया गया है.

क्या है सच?

इस वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि केएल राहुल ने सुनील नरेन के दारू पीकर बल्लेबाजी करने की खबर फैलाई थी. BCCI द्वारा जांच किए जाने की भी खबर सामने आ रही है और सुनील नरेन को नशे में पाने का दोषी ठहराए जाने की बात कही गई है. मगर सच्चाई यह है कि ऐसी कोई घटना घटित नहीं हुई है. केएल राहुल की ओर से कोई दावा नहीं किया गया है और ना ही BCCI ने इस संबंध में कोई स्टेटमेंट जारी की है. हालांकि क्रिकेट जगत में पहले भी दारू पीकर बैटिंग करने के मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन सुनील नरेन को लेकर फैलाई गई खबर झूठी है.

ऑरेंज कैप की रेस में सुनील नरेन

सुनील नरेन पेशे से एक गेंदबाजी ऑल-राउंडर हैं. बता दें कि आईपीएल 2024 में नरेन ने KKR के लिए दोबारा ओपनिंग करनी शुरू की है. सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते हुए उन्होंने सीजन में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की है. नरेन अभी तक 11 मैचों में 41.91 के औसत से 461 रन बना चुके हैं. वो ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर हैं. अब केवल विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ही उनसे आगे हैं. ये भी गौर करने वाली बात है कि नरेन ने इस सीजन में 183.67 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है.

पर्पल कैप की रेस में भी शामिल

IPL 2024 में सुनील नरेन KKR के लिए टोटल पैकेज साबित हो रहे हैं. वो बल्ले से तो रन बना ही रहे हैं, लेकिन उनकी फिरकी का जादू भी सिर चढ़कर बोल रहा है. नरेन ने अब तक 11 मैचों में 14 विकेट चटकाए हैं और उनका इकॉनमी रेट 7 से भी कम है. नरेन अभी पर्पल कैप की रेस में छठे नंबर पर विराजमान हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2024: खूब रोए धोनी, टीम के साथ डिनर करते वक्त हुए थे गमगीन; 'थाला' के दिल के बहुत करीब है CSK

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget