एक्सप्लोरर

T20 WC 2024: सेमीफाइनल को लेकर ग्रुप-1 में फंसा पेंच, ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान में किसके चांस हैं ज्यादा; जानें पूरा गणित

T20 World Cup 2024 Semi final: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सेमीफाइनल को लेकर ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच पेंच फंस रहा है. आइए जानते हैं दोनों टीमों में से किसके पास ज़्यादा चांस हैं.

T20 World Cup 2024 Semi final Scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) धीरे-धीरे फाइनल की तरफ बढ़ रहा है. टूर्नामेंट में सुपर-8 के मैच खेले जा रहे हैं. 2 ग्रुप में मौजूद 8 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए लड़ाई कर रही हैं. ग्रुप-1 में भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें मौजूद हैं. इस ग्रुप में सेमीफाइनल को लेकर ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच पेंच फंस रहा है. अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, जिसके बाद सेमीफाइनल की रेस पेचीदा हो गई. तो आइए जानते हैं कि दोनों में से किस टीम के पास सेमीफाइनल में जगह बनाने के ज़्यादा चांस हैं. 

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान में से किसके पास है ज़्यादा चांस?

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान ने 2-2 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 1-1 में जीत दर्ज की है. अब दोनों टीमों को सुपर-8 में 1-1 मैच और खेलना है. दोनों ही टीमों को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए आखिरी मैच जीतना हर हाल में ज़रूरी होगा. अफगानिस्तान आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया की आखिरी भिड़ंत भारत के खिलाफ होगी. 

अगर अफगानिस्तान जीती और ऑस्ट्रेलिया हारी?

अगर अफगानिस्तान अपना आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ जीत जाती है और ऑस्ट्रेलिया अपने आखिरी मैच में भारत से हार जाती है, तो इस हिसाब से अफगानिस्तान 4 प्वाइंट्स हासिल कर ग्रुप-1 की दूसरी सेमीफाइनलिस्ट बन जाएगी. 

अगर ऑस्ट्रेलिया जीती और अफगानिस्तान हारी?

अगर ऑस्ट्रेलिया अपने आखिरी मैच में टीम इंडिया को हरा देती है और दूसरी तरफ अफगानिस्तान आखिरी मैच में बांग्लादेश के खिलाफ हार जीता है, तो इस हिसाब से ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली ग्रुप-1 की दूसरी टीम बन जाएगी. 

अगर दोनों टीमों ने जीत लिया अपना-अपना आखिरी मैच?

अगर ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीमें सुपर-8 के चरण में अपने-अपने आखिरी मैच जीत लेती हैं, तो फिर टीम इंडिया के लिए भी मुश्किल बढ़ जाएगी. इस स्थिति में भारत, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के पास 4-4 प्वाइंट्स हो जाएंगे और बेहतर नेट रनरेट वाली दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बना लेंगी. इस स्थिति में भारत का नेट अच्छा होना बहुत ज़रूरी हो जाएगा. 

 

ये भी पढ़ें...

ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान की जुगलबंदी, टीम इंडिया को कर देगी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर; ये रहा चौंकाने वाला समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget