एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: आज चार वार्म-अप मुकाबले, भारत-ऑस्ट्रेलिया समेत एक्शन में होंगी ये टीमें

IND vs AUS: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज चार वार्म-अप मैच खेले जाएंगे. सुपर-12 राउंड में पहले से काबिज सभी 8 टीमें आज एक्शन में होगी.

T20 World Cup 2022 Warm Up Matches: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) का आगाज हो चुका है. फर्स्ट राउंड के मुकाबले खेले जा रहे हैं. इस राउंड में आठ टीमों के बीच टक्कर हो रही है. यहां से चार टीमें सुपर-12 राउंड में पहुंचेगी. इधर, सुपर-12 में पहले से मौजूद 8 टीमों ने भी अपनी वर्ल्ड कप तैयारियों को आखिरी रूप देना शुरू कर दिया है. ये 8 टीमें आज वार्म-अप मुकाबले में भिड़ेंगी. आज कुल चार वार्म-अप मैच खेले जाएंगे, जिनमें भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) की भिड़ंत के साथ-साथ इंग्लैंड-पाकिस्तान मैच पर सभी की नजरें होगी.

1. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड पर भिड़ंत होगी. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला सुबह 9.30 बजे शुरू होगा. इससे ठीक आधे घंटे पहले टॉस किया जाएगा. भारतीय टीम ने हाल ही में घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की थी, हालांकि इस बार मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के मैदानों पर है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि तेज और उछाल भरी पिचों पर भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन का सामना कैसे करती है.

2. न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: यह मैच ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फिल्ड पर खेला जाएगा. यह मुकाबला भी आज सुबह 9.30 बजे शुरू होगा. न्यूजीलैंड ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज गंवाई है. उधर, दक्षिण अफ्रीका की टीम को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में हार मिली थी. ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश वर्ल्ड कप से पहले जीत की लय में लौटने पर होगी.

3. इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: यह मुकाबला आज दोपहर 1.30 बजे खेला जाएगा. ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड पर ही यह मुकाबला खेला जाएगा. पिछले महीने इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 7 मैचों की टी20 सीरीज को 4-3 से जीता था. इंग्लैंड ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर टी20 सीरीज में मात दी है. इंग्लिश टीम जहां अपना जीत का मोमेंटम बरकरार रखने उतरेगी. वहीं, पाक टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत से होने वाली टक्कर के लिए अपनी प्लेइंग-11 को परखेगी.

4. अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश: यह दोनों टीमें ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फिल्ड पर दोपहर 1.30 बजे आमने-सामने होगी. बांग्लादेश की टीम फिलहाल बेहद खराब फॉर्म से गुजर रही है. पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से उसे बमुश्किल इक्का-दुक्का जीत मिली है. टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले कप्तान शाकिब अपनी टीम को जीत का स्वाद चखाना चाहेंगे. उधर, अफगानिस्तान की कोशिश एशिया कप 2022 में मिले-जुले प्रदर्शन से आगे बढ़ने की होगी.

यह सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स और डिजनी+हॉटस्टार एप पर देखे जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

IPL ने नीलामी के लिए शुरू की प्रोसेस, 15 नवंबर तक सभी टीमों को देनी होगी रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट

T20 World Cup 2022: बारिश से धुलने पर क्या अगले दिन हो सकेंगे मैच? जानिए क्या हैं टी20 वर्ल्ड कप में रिजर्व डे के नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget