एक्सप्लोरर

T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया में Virat Kohli के बल्ले का दिखता है विस्फोटक रूप, आंकड़े दे रहे गवाही

Virat Kohli T20 World Cup 2022: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली टी20 विश्वकप में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं. उनका ऑस्ट्रेलिया में अच्छा रिकॉर्ड रहा है.

Virat Kohli Team India T20 World Cup 2022: टी20 विश्वकप 2022 का आगाज हो चुका है. मंगलवार तक टूर्नामेंट के छह मुकाबले खेले जा चुके हैं. इसमें भारत का पहला मैच पाकिस्तान से है, जो कि 23 अक्टूबर को खेला जाएगा. टी20 विश्वकप का आयोजन इस बार ऑस्ट्रेलिया में हो रहा है. यहां विराट कोहली का रिकॉर्ड दमदार रहा है. वे इस बार भी भारत के लिए विस्फोटक अंदाज में बैटिंग कर सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया में टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने आए विश्व के अब तक के खिलाड़ियों कोहली बेस्ट रहे हैं. उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ-साथ सबसे ज्यादा चौके भी लगाए हैं. कोहली ऑस्ट्रेलिया में मेहमान टीमों के खिलाड़ियों में से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 451 रन बनाए हैं.

कोहली ऑस्ट्रेलिया में आए अब तक मेहमान टीमों के खिलाड़ियों में से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं. उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए हैं. वे सबसे ज्यादा चौके और छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं. कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में अभी तक 32 चौके और 12 छक्के जड़े हैं. लिहाजा इस बार भी कोहली का विस्फोटक अंदाज दिख सकता हैं.

गौरतलब है कि कोहली का टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड प्रभावी रहा है. वे दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं. कोहली ने अब तक खेले 109 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 101 पारियों में 3712 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 33 अर्धशतक और एक शतक लगाया है. कोहली का इस फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 122 रन रहा है. वे फॉर्मेट की 13 पारियों में गेंदबाजी भी कर चुके हैं, जिसमें 4 विकेट लिए हैं.

ऑस्ट्रेलिया में मेहमान टीम के खिलाड़ियों का T20I में प्रदर्शन -

  • सर्वाधिक रन- कोहली (451)
  • सर्वाधिक 50 - कोहली (5)
  • सर्वाधिक चौके - कोहली (32)
  • सर्वाधिक छक्के - कोहली (12)

यह भी पढ़ें : SL vs UAE: Dushmantha Chameera ने घातक गेंदबाजी से पूरा किया अर्धशतक, T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले श्रीलंका के 5वें गेंदबाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
टी20 डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजर टेस्ट पर, देखें जबरदस्त डिफेंस का वीडियो
टी20 डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजर टेस्ट पर, देखें जबरदस्त डिफेंस का वीडियो

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget