एक्सप्लोरर

T20 World Cup: Moeen Ali ने हासिल की T20I में बड़ी उपलब्धि, इंग्लैंड के लिए पूरे किए 1000 रन

T20 World Cup 2022: मोईन अली टी20 विश्वकप में दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ महज 12 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए.

Moeen Ali T20 World Cup 2022 England: इंग्लैंड के खिलाड़ी मोईन अली कई मौकों पर टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. वे अपने दमदार प्रदर्शन से कई उपलब्धियां भी हासिल कर चुके हैं. इसी सिलसिले में मोईन ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वे इंग्लैंड के लिए 1000 से ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले 8वें खिलाड़ी बन गए हैं. मोईन ने आयरलैंड के खिलाफ खेले मुकाबले में रिकॉर्ड बनाया. 

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल बनाने का रिकॉर्ड इयान मोर्गन के नाम दर्ज है. उन्होंने 2458 रन बनाए हैं. इस मामले में जोस बटलर दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 2395 रन बनाए हैं. एलेक्स हेल्स 1888 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. डेविड मलान 1745 रनों के साथ चौथे स्थान पर हैं. जबकि जेसन रॉय पांचवें स्थान पर हैं. उन्होंने 1522 रन बनाए हैं.

मोईन अली इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में आठवें स्थान पर हैं. इस मामले में केविन पीटरसन 7वें स्थान पर हैं. उन्होंने 1176 रन बनाए हैं. जबकि जॉनी बेयरस्टो 1337 रनों के साथ छठे स्थान पर हैं.

गौरतलब है कि इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच टी20 विश्वकप 2022 का 20वां मुकाबला खेला गया. इसमें आयरलैंड ने डकवर्थ लुईस नियम से 5 रनों से जीत दर्ज की. आयरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए ऑल आउट होने तक 157 रन बनाए. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम निश्चित ओवरों में 105 रन ही बना सकी. इस दौरान मोईन ने महज 12 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 24 रन बनाए. उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया. 

पुरुषों के T20I में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन :

  • 2458 - इयान मोर्गन
  • 2395 - जोस बटलर
  • 1888 - एलेक्स हेल्स
  • 1745 - डेविड मलान
  • 1522 - जेसन रॉय
  • 1337 - जॉनी बेयरस्टो
  • 1176 - केविन पीटरसन
  • 1019 - मोईन अली*

यह भी पढ़ें : Arshdeep Singh ने दक्षिण अफ्रीका को T20 World Cup के लिए कैसे किया तैयार, एनगिडी ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: शुरू हुआ दूसरे दिन का खेल, भारत 300 पार; पडिक्कल-पंत क्रीज पर मौजूद
LIVE: शुरू हुआ दूसरे दिन का खेल, भारत 300 पार; पडिक्कल-पंत क्रीज पर मौजूद
गॉल में पडिक्कल के शतक से खतरे में पड़ा इस खिलाड़ी का करियर!
गॉल में पडिक्कल के शतक से खतरे में पड़ा इस खिलाड़ी का करियर!
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget