एक्सप्लोरर

IND vs BAN: बल्लेबाजी के बाद फील्डिंग में भी राहुल ने किया कमाल, 34 मीदर दूर से सटीक थ्रो मार पलटा मैच का रुख

टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार बैटिंग के बाद केएल राहुल ने फील्डिंग में भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए 34 मीटर दूर से सटीक थ्रो मार खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे लिटन दास को पवेलियन भेजा.

Litton Das Run Out: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत ने बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में 5 रनों से शिक्सत दी. वहीं यह मैच भारतीय स्टार खिलाड़ी केएल राहुल के लिए काफी यादगार रहा. दरअसल, पहले बल्लेबाजी में राहुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 32 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली. उसके बाद फील्डिंग में 34 मीटर दूर से शानदार डायरेक्ट हिट मारकर खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे बांग्लादेशी बल्लेबाज लिटन दास (60) को पवेलियन भेजकर टीम इंडिया की मैच में वापसी कराई.

राहुल ने यह कमाल का थ्रो उस वक्त मारा जब भारतीय टीम को विकेट की बहुत जरूरत थी. दरअसल, इस मैच में बांग्लादेश बल्लेबाज लिटन दास 27 गेंदों में 60 रन बनाकर खेल रहे थे. उनकी बल्लेबाजी को देखते हुए ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश यह मुकाबला एकतरफा ढंग से अपने नाम कर लेगी. पर राहुल के कमाल लाजवाब थ्रो ने भारत को मैच में वापस ला दिया और लिटन दास को पवेलियन भेजा. लिटन के आउट होने के बाद बांग्लादेश की पारी भी नहीं संभल पाई और टीम 5 रनों से यह मुकाबला हार गई.

राहुल ने मारा लाजवाब थ्रो
185 रनों का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम को शानदार शुरूआत मिली टीम ने पावरप्ले में 60 रनों से ज्यादा को स्कोर कर दिया. बांग्लादेश की ओर से लिटन दास तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे. उनकी बल्लेबाजी देख यही लग रहा था कि वह अगर क्रीज पर बने रहे तो मैच जल्द ही खत्म कर देंगे. पर पावरप्ले के बाद एडिलेड में बारिश आ गई और मैच को थोड़े देर के लिए रोकना पड़ा.

इस ब्रेक के बाद बल्लेबाजी करने आए लिटन दास और नाजिमुल शान्तो के बीच तालमेल में थोड़ी कमी देखी गई. बांग्लादेश का स्कोर जब 66 रन था तब शान्तो ने गेंद को हल्के हाथ से खेला और इस गेंद पर दो रन के लिए दौड़े. हालांकि विकेट से 34 मीटर दूर से भारतीय टीम के फील्डर केएल राहुल ने गजब की फील्डिंग करते हुए शानदार डायरेक्ट हिट बॉलिंग एंड पर मारा और लिटन दास को रन आउट कर पवेलियन भेजा. राहुल के इस कमाल की फील्डिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खुद आईसीसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से राहुल के इस शानदार डायरेक्ट हिट का वीडियो शेयर किया है.   

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup Fastest Ball: टी20 विश्व कप में सबसे तेज़ दिखे मार्क वुड और एनरिक नॉर्किया, तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

IND vs BAN: दिनेश कार्तिक को दिया गया गलत आउट? सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, जानिए पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन सिंह ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान
'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget